scriptजबलपुर में 8 लोग जिंदा जले, सैकड़ों लोग देखते रह गए – देखें लाइव वीडियो | 8 people burnt alive in Jabalpur, terrible fire in hospital- watch vdo | Patrika News
जबलपुर

जबलपुर में 8 लोग जिंदा जले, सैकड़ों लोग देखते रह गए – देखें लाइव वीडियो

चीत्कार- बाहर निकलने नहीं मिला रास्ता
 

जबलपुरAug 02, 2022 / 10:12 am

Lalit kostha

burnt alive in Jabalpur

burnt alive in Jabalpur

जबलपुर। शहर के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में लगी भीषण आग से 8 लोग जिंदा जल गए। इनमें पांच मरीज और तीन स्टाफ के सदस्य हैं। हादसे के वक्त 30 मरीज अस्पताल में भर्ती थे। कई के परिजन भी साथ थे। इनमें 18 से अधिक या तो झुलस गए या फिर धुएं की वजह से अचेत हो गए। मरीजों को यहां से मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। आग लगने से तीन मंजिला अस्पताल पूरी तरह से तहस-नहस हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दु:ख जताते हुए मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

हादसा नहीं हत्या: जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग

 

घटना सोमवार दोपहर 2.45 बजे की है। तीन मंजिला अस्पताल के आइसीयू में 4 और 18 से अधिक मरीज दूसरे वार्डों में भर्ती थे। स्टाफ और मरीजों के परिजन सहित 35 से अधिक लोग अस्पताल के भीतर थे, तभी भूतल से ऐसा आग का गोला उठा कि देखते ही देखते पूरा अस्पताल धधकने लगा। अंदर आने और बाहर जाने का दरवाजा एक ही था, इसलिए सभी भीतर फंस गए। आग में झुलसने के कारण अब तक 8 लोगों की मौत हुई है। नगर निगम की 8 दमकलों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो चुका था। शुरुआती जांच में पता चला कि अस्पताल का फायर सेफ्टी के लिए नगर निगम से जारी अस्थाई एनओसी मार्च 2022 में ही समाप्त हो चुकी थी। उससे पहले अस्पताल संचालक को फायर सेफ्टी सिस्टम लगाकर स्थाई लाइसेंस लेना था, लेकिन उसने पहल नहीं की।

8. संगीता बरकड़े, 22, निवासी बरेला, जबलपुर

 

साहब, मुझे तो मेरा भाई लौटा दो…
सर… सर… मेरा भाई मुझे दे दो… मैं उसका इलाज कराऊंगी, उसे ठीक करा लूंगी सर…! उसकी चार माह की बेटी है। मां घर में उसका इंतजार कर रही है। मैं क्या जवाब दूंगीं? अग्नि हादसे में मृत हुए वीर सिंह की बहन के इन स्वरों को जिसने भी सुना, उसके आंसू छलक उठे। रक्षाबंधन के पहले भाई का यूं हमेशा के लिए चले जाने की बात पर न तो रोशनी भरोसा कर पा रही थी और न ही दूसरी बहन चांदनी। वे प्रार्थना कर रही थीं कि इकलौते भाई को एक बार उनके सामने खड़ा कर दे। पुलिस ने पंचनामा के दौरान बहनों के नाम पूछे, तो वे पुलिस से प्रार्थना करने लगीं कि उनके भाई के शव का पोस्टमार्टम न कराया जाए।

Home / Jabalpur / जबलपुर में 8 लोग जिंदा जले, सैकड़ों लोग देखते रह गए – देखें लाइव वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो