2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई-आगरा हाईवे पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, 35 घायल

Bus Truck Accident in Nashik : मुंबई-आगरा हाईवे पर आज बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि बस का टायर फटने से यह हादसा हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 30, 2024

Maharashtra Nashik Accident

Maharashtra Accident News : महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। जिले के चांदवड (Chandwad) के करीब राहुड घाट (Rahud Ghat) पर महाराष्ट्र परिवहन की एसटी बस (ST Bus Accident) और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम चार यात्रियों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर राहुड घाट पर हुआ। हादसे की शिकार बस महाराष्ट्र के जलगांव से वसई-विरार जा रही थी। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 35 यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत चिंताजनक हैं।

यह भी पढ़े-भरपूर पानी और कुओं की वजह से मिला था नाम, अब बूंद-बूंद को तरस रहा बीड, जानें इसके पीछे का अनोखा इतिहास

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और हाईवे कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे के बाद मुंबई-आगरा हाइवे पर भीषण जाम लग गया है।

घटनास्थल की तस्वीरें-

टायर फटने से हुआ हादसा

ट्रक और बस के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस का टायर फटने के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस एक ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद कुछ स्थानीय लोग पीड़ितों की मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

Story Loader