
शेफाली बग्गा (सोर्स: x)
Shefali Bagga and Yuzvendra Chahal: सोशल मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस में हमेशा चर्चा में रहने वाली शेफाली बग्गा इस बार अपने गुस्से को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कुछ अन्य लोगों के साथ बनाई गई उनकी एक AI फोटो सामने आई, जिसे देखकर शेफाली गुस्से में नजर आईं। उन्होंने सीधे-सीधे इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी जताई और स्पष्ट कर दिया कि उनकी प्राइवेट लाइफ और पर्सनल स्पेस में कोई भी मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली बग्गा का नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को मुंबई में साथ देखा गया था, जिसके बाद इन अफवाहों को और हवा मिली। इससे पहले चहल का नाम आरजे महवश के साथ भी जुड़ चुका था, लेकिन चहल से जुड़ी इन अफवाहों के बाद शेफाली को उनके साथ बनाई गई AI फोटो बिल्कुल रास नहीं आई।
इतना ही नहीं, शेफाली ने जब चहल, आरजे महवश और धनश्री (चहल की पूर्व पत्नी) वाली AI फोटो देखी तो वो आग बबूला लाल हो गईं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "ये बहुत घटिया है। जिस तरह से ये ट्रोल लड़कियों के साथ बर्ताव करते हैं, वो बहुत शर्मनाक है, अपनी जिंदगी जियो। ये आपकी खराब मानसिकता का उदाहरण है।"
इस पोस्ट पर अब तक आरजे महवश और धनश्री ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले मुंबई में युजवेंद्र चहल और शेफाली बग्गा को साथ देखा गया था। पैपराजी ने दोनों की फोटोज और वीडियो भी कैद किए। दोनों ने अलग-अलग पैपराजी को पोज दिए, लेकिन जब उन्हें एक साथ पोज देने के लिए कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया। इस वीडियो के बाद से ही चहल और शेफाली के लिंकअप की खबरें और तेज हो गईं, ये तमाम फोटोज फेक है।
बता दें, शेफाली बग्गा म्यूजिक वीडियो कर चुकी हैं और 'बिग बॉस 13' में एक कंटेट्स के तौर पर नजर आई थीं। उन्होंने आईपीएल क्रिकेट मैच में एंकरिंग भी की है और साल 2025 में एक शो 'लव वेंचर' को को-होस्ट करते हुए दिखाई दी हैं। अपने करियर के अलावा, शेफाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शेफाली की ये प्रतिक्रिया साफ तौर पर दर्शाती है कि वो अपनी प्राइवेट लाइफ में गलत अफवाहों को बर्दाश्त नहीं करेंगी।
Updated on:
02 Feb 2026 04:15 pm
Published on:
02 Feb 2026 04:12 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
