scriptआज अचानक हो सकती है इन्कम, ये काम रहेंगे सफल | aaj ka panchang aur subh muhurat | Patrika News
जबलपुर

आज अचानक हो सकती है इन्कम, ये काम रहेंगे सफल

मंगलवार को सर्वार्थसिद्धि और लक्ष्मी योग बनने से अधिकांश लोग भाग्यशाली रहेंगे।

जबलपुरMar 27, 2018 / 07:57 am

deepak deewan

aaj ka panchang aur subh muhurat

aaj ka panchang aur subh muhurat

जबलपुर। मंगलवार को कामदा एकादशी व्रत है। आज के दिन पुंसवन, रत्नप्रवाल धारण एवं कर्ज निपटारा हेतु शुभ मुर्हूत है। पंडित जनार्दन शुक्ला के अनुसार अनुकुल समय – प्रात: 9.00 से 10.3०, दोपहर 10.30 से 12.0०, शाम 3.0० से 6.0०, रात्रि 7.3० से 9.0० बजे तक रहेगा। रात्रि 12.00 तक एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी। प्रात: 10.10 तक पुष्य उपरांत अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। शाम 5.10 तक सुकर्म उपरांत धृति योग रहेगा। दिशाशूल – उत्तर, चंद्रमा – कर्क राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा। राहुकाल दोपहर 3.0०.०0 से 4.3०.०० बजे तक रहेगा, अगर हो सके तो इस अवधि में शुभ कार्यों को करने से बचे।मंगलवार को ज्यादातर लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। सर्वार्थसिद्धि और लक्ष्मी योग बनने से अधिकांश लोग भाग्यशाली रहेंगे।

आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् – 2075
संवत्सर का नाम – विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् – 1940
हिजरी सन् – 1439 मु. रज्जब तारीख 8
अयन – उत्तरायन।
ऋतु – बसंत ऋतु। मास – चैत्र
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि – रात्रि 12.00 तक एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- प्रात: 10.10 तक पुष्य उपरांत अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
योग – शाम 5.10 तक सुकर्म उपरांत धृति योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त – आज के दिन पुंसवन, रत्नप्रवाल धारण एवं कर्ज निपटारा हेतु शुभ मुर्हूत है।
अनुकुल समय – प्रात: 9.00 से 10.3०, दोपहर 10.30 से 12.0०, शाम 3.0० से 6.0०, रात्रि 7.3० से 9.0० बजे तक।
व्रत/पर्व – कामदा एकादशी व्रत
दिशाशूल – उत्तर
चंद्रमा – कर्क राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल – दोपहर 3.0०.०0 से 4.3०.०० बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर हू, हे, हो अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे चंचल एवं तार्किक प्रवृत्ति के होंगे। अंध विश्वास तथा रूढि़वाद के विरोधी होंगे। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संघर्ष उपरांत सफलता के प्रबल योग बनेंगे।
शुभ योगों का असर
नौकरीपेशा लोगों को आज अधिकारियों से मदद मिल सकती है। बिजनेस करने वालों को भी बड़ा फायदा हो सकता है। दोनों शुभ योगों के प्रभाव से मकर और मीन राशि वाले लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। मंगलवार को चंद्रमा की अशुभ स्थिति का दुष्प्रभाव दूर करने भगवान शिव की पूजा करें, आज हनुमानचालीसा का श्रवण करने से भी लाभ मिलेगा।

Home / Jabalpur / आज अचानक हो सकती है इन्कम, ये काम रहेंगे सफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो