scriptवीएफजे में ट्रॉली का एंगिल टूटकर गिरा | accident at VFJ | Patrika News
जबलपुर

वीएफजे में ट्रॉली का एंगिल टूटकर गिरा

स्टालियन असेम्बलिंग लाइन में क्रेन की ट्रॉली का एंगिल टूटकर नीचे गिर गया,  घटना के वक्त कर्मचारी दूर थे।

जबलपुरAug 25, 2015 / 05:40 pm

जबलपुर ऑनलाइन

vfj

vfj

जबलपुर। वीकल फैक्ट्री में सैन्य वाहनों की असेम्बलिंग लाइन में आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंगलवार को भी स्टालियन असेम्बलिंग लाइन में क्रेन की ट्रॉली का एंगिल टूटकर नीचे गिर गया। घटना के वक्त कर्मचारी थोड़ी दूर थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। कुछ दिनों पूर्व क्रेन का हुड के टूटने की घटना हुई थी।
फैक्ट्री के एसए सेक्शन में स्टालियन सैन्य वाहन की असेम्बलिंग की जाती है। मंगलवार शाम करीब पौने चार बजे कर्मचारी अपने काम में जुटे थे, तभी अचानक ट्रॉली के नीचे लगा दो फीट लंबा एंगिल टूट गया। इससे ट्रॉली वहीं रुक गई। तेज आवाज के बाद कर्मचारी वहां पहुंचे, तब मशीन को बंद किया। बताया जाता है कि आसपास बहुत कर्मचारी काम कर रहे थे, अगर ट्रॉली नीचे गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
नहीं किया जा रहा रखरखाव
प्रतिरक्षा मजदूर संघ के कमल चौहान, रामकुमार, पंकज पांडुरंग, मो. इलियास, सुमन हल्दकार और आरएन सिंह का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन असेम्बलिंग लाइन में रखरखाव ठीक ढंग से नहीं कर रही है। इसलिए इस तरह के हादसे हो रहे हैं। अगर कोई कर्मचानी नीचे होता तो उसे बड़ी क्षति हो सकती थी। उन्होंने प्रबंधन से प्लांटों के मेंटीनेंस पर ध्यान देने की बात करते हुए हंगामा भी किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो