scriptमझौली के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष की जेसीबी और लग्जरी कार कुर्क | Action on politician in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

मझौली के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष की जेसीबी और लग्जरी कार कुर्क

चार लाख रुपए राजस्व था बकाया : प्रशासन की कार्रवाई से हड़कम्प

जबलपुरMar 08, 2020 / 01:51 am

shivmangal singh

मझौली के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष की जेसीबी और लग्जरी कार कुर्क

मझौली के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष की जेसीबी और लग्जरी कार कुर्क,मझौली के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष की जेसीबी और लग्जरी कार कुर्क,मझौली के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष की जेसीबी और लग्जरी कार कुर्क

मझौली. चार लाख रुपए बकाया राजस्व जमा नहीं करने पर मझौली तहसीलदार ने शनिवार को पूर्व जनपद उपाध्यक्ष की जेसीबी और लग्जरी कार कुर्क कर ली। प्रशासन की इस गई कार्रवाई से क्षेत्र के बड़े बकाएदारों में हड़कम्प मच गया है।
जानकारी के अनुसार मझौली के कांकरदेही निवासी सरपंच पति व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भक्तराज सिंह ने 2010 से डायवर्सन शुल्क जमा नहीं किया था, जो बढ़कर चार लाख रुपए हो गया था। राजस्व वसूली के लिए तहसीलदार कार्यालय से कई बार मझौली के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को नोटिस जारी किए गए। लेकिन, उन्होंने नोटिस मिलने के बावजूद बकाया राजस्व शुल्क जमा नहीं किया। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष की अनदेखी करने पर विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए यह कुर्की की कार्रवाई की।
तहसीलदार शुक्रवार शाम को राजस्व अमले और पुलिस के साथ पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के ग्राम कांकरदेही स्थित निवास पहुंचे। यहां कुर्की की कार्रवाई करते हुए घर में रखी जेसीबी मशीन और लग्जरी एक्सयूवी कार जब्त कर ली। जब्त वाहनों की कुर्की कर राजस्व की बकाया राशि वसूल की जाएगी।
बताया जाता है कि पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भक्तराज सिंह मझौली क्षेत्र के बड़े किसानों में शुमार हैं। उन्होंने अपनी कुछ कृषि भूमि का डायवर्सन कराकर प्लॉट काटे थे। जिसका डायवर्सन शुल्क उन्होंने दस वर्षों से जमा नहीं किया था।
राजस्व विभाग क्षेत्र के अन्य बड़े बकायेदारों पर कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी में है। बकायादारों की लिस्ट राजस्व अमले ने तैयार कर ली है। बकायादारों को पूर्व में नोटिस भी भेजे गए हैं। अंतिम नोटिस के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।


कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व वसूली की कार्रवाई की गई है। मझौली के पूर्व जनपद उपाध्याक्ष भक्तराज सिंह पर लाखों रुपए का राजस्व बकाया था। वे नोटिस मिलने के बाद भी राशि जमा नहीं कर रहे थे, जिसके बाद कुर्की की कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों की कुर्की कर राजस्व वसूला जाएगा।
अनूप श्रीवास्तव,
तहसीलदार, मझौली

Home / Jabalpur / मझौली के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष की जेसीबी और लग्जरी कार कुर्क

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो