scriptlatest air india flights इंडियन एयर लाइंस को लगा रेलवे वाला रोग, जानें पूरा मामला, जबलपुर न्यूज बुलेटिन में | air india flights goes to indian railway track jabalpur bulletin | Patrika News
जबलपुर

latest air india flights इंडियन एयर लाइंस को लगा रेलवे वाला रोग, जानें पूरा मामला, जबलपुर न्यूज बुलेटिन में

जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, गाडरवारा की खबरों और वीडियो के लिए देखें पत्रिका डॉट कॉम
 

जबलपुरOct 06, 2017 / 04:51 pm

Lalit kostha

air india

latest air india flights

एयर इंडिया फ्लाइट की टाइमिंग लड़खड़ाई, दो अक्टूबर से लगातार हो रही लेट
एयर इंडिया की दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट की टाइमिंग लड़खड़ा गई है। ये फ्लाइट लगातार देरी से चल रही है। दो अक्टूबर से टाइमिंग बिगड़ी तो अब तक नहीं ठीक हुई। गुरुवार को भी शाम पौने छह बजे आने वाली फ्लाइट रात को पौने नौ बजे पहुंची। एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट जबलपुर से रात नौ बजे रवाना हुई। बुधवार को फ्लाइट ने चार घंटे की देरी से रात दस बजे उड़ान भरी थी। सोमवार व मंगलवार को भी तीन-तीन घंटे की देरी से फ्लाइट रवाना हुई। एयर इंडिया की फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री फ्लाइट की नियत टाइमिंग के चलते पौने छह बजे एयरपोर्ट पहुंच जा रहे हैं। दिल्ली रवाना होने वाली फ्लाइट की टाइमिंग शाम ६.१० बजे की है। एयर इंडिया प्रबंधन की तरफ से यात्रियों को फ्लाइट देरी सम्बंधी मैसेज तक नहीं मिलता। एयर इंडिया फ्लाइट की टाइमिंग बिगडऩे से एयरपोर्ट कर्मियों को अतिरिक्त घंटे की ड्यूटी करनी पड़ रही है।
——————————————–
छात्र नेतृत्व को कुचलने का प्रयास कर रही सरकार, एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन का शंखनाद
लगातार पांच साल से चुनाव कराने की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार छात्र नेतृत्व को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। छात्र संघ चुनाव टालने की कोशिश की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय ***** जाम कर कड़ा विरोध दर्ज किया जाएगा। यह बात अभाविप के प्रदेश मंत्री मृदुल मिश्रा ने पत्रवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि अभाविप ने २०१२ से प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव बहाल करने मांग और आंदोलन किए। छह वर्ष से जब सरकार ने सुध नहीं ली तो २१ सितंबर २०१६ को भोपाल में महारैली निकालकर ४० हजार छात्रों ने अपनी बात रखी। उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा घोषणा किए जाने के बाद भी सरकार पीछे हट रही है। राष्ट्रीय मंत्री संजय कुशराम, सचिन यादव ने कहा कि जिन राज्यों में छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं वहां शिक्षा की स्थिति लगातार सुधर रही है।
———————————-
इंदिरा गांधी की जन्मशताब्दी पर यात्रा, कांग्रेस सेवा दल का प्रदेश स्तरीय आयोजन
शहर कांग्रेस कमेटी सेवादल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के तहत सात अक्टूबर को पैदल मार्च निकाला जाएगा। यह जानकारी शहर (जिला) कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक झल्लेलाल जैन ने पत्रकारवार्ता में दी। इस दौरान नगर कांग्रेस विधायक तरुण भनोत, अध्यक्ष दिनेश यादव और नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठन महेश जोशी, मप्र कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव, मप्र कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक योगेश यादव, कांग्रेस के सभी संगठन के पदाधिकारी, प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
्र————————-
नर्मदा महोत्सव का भव्य समापन, शरद पूर्णिमा पर संगमरमरीवादियों की खूबसूरती के लिए उमड़ा जन सैलाब
शरद पूर्णिमा की सुहानी रात में विश्वविख्यात वडाली ब्रदर्स के सुरों की गंगा का धुआंधार में नर्मदा से एेसा संगम हुआ कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। १६ कलाओं से सुसज्जित चंद्रमा मानो अमृत बरसा रहा था। नर्मदा महोत्सव के दूसरे दिन चांदनी अनुपम छटा बिखेर रही थी। मनोरम आतिशबाजी ने आसमान सतरंगी कर दिया। शरद पूर्णिमा पर गुरुवार रात भेड़ाघाट स्वर्ग जैसा नजर आ रहा था, इन अनुपम पलों का दीदार करने के लिए जन सैलाब उमड़ा। वड़ाली बंधुओं ने गजब का समां बांधा। इसके साथ ही दो दिन के आयोजन का भव्य समापन हुआ। इससे पहले पद्मश्री से सम्मानित कलाकारों से राग विहाब सुनने दर्शक पलक पांवड़े बिछाए बैठे थे। वे जैसी ही मंच पर पहुंचे, हजारों की भीड़ ने ताली की गडग़ड़ाहट से इस्तकबाल किया।
————————————
रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी के अंतरजिला युवा उत्सव का आगाज
उत्सव में कला और संस्कृति के रंग देशभक्ति के तरानों से लेकर संस्कृति के प्रति प्रेम, अभिनय की बानगी और ललित कला का लालित्य। यह सब रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में देखने मिला। गुरुवार को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतर जिला युवा उत्सव का आगाज हुआ। तीन दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ सांस्कृतिक रैली से हुआ, जिसमें भाग लेने वाले 8 जिले के प्रतिभागी विशेष वेशभूषा में नजर आए।
————————–
कटनी में प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट प्रतियोगिता, चार दिवसीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे है प्रदेश के लगभग सभी जिले के खिलाड़ी
शहर में महापौर प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट-२०१७ मेंं बुधवार को भी विभिन्न जिलों के खिलाडिय़ों के बीच मुकाबला हुआ। इस अखिल भारतीय सब जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में चार दिनों तक अलग-अलग जिलों की टीमों के बीच मैच खेला जाना है। इस दौरान बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में खिलाडिय़ों को जीत हासिल हुई।
————————–
अब आईडी लगाकर ही काम करेंगे सफाई कर्मी, करेली में छात्राओं ने रैली निकाली
अंंचल के दो शहरों में बुधवार को साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए दो कार्यक्रम चलाए गए। इस दौरान कटनी में सफाई कर्मियों की पहचान के लिए उन्हें नगर निगम ने पहचान पत्र वितरित किए। इसके लिए निगम कार्यालय में दोपहर में सफाई कर्मियों की भीड़ लग गई। अब कामकाज के दौरान इन कर्मियों को आईडी गले में टांगना अनिवार्य होगा।
वहीं, नरसिंहपुर जिले के करेली में एमजी कॉलेज की छात्राओं ने रैली निकाली। एनएसएस की इन कैडेट्स ने बरमान चौराहे तक पैदल मार्च किया। वहां पहुंचकर एक नुक् कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरुक किया। देश को स्वच्छ रखने की अपील की।
———————-
खबरों को विस्तार से जानने के लिए देखें पत्रिका न्यूज बुलेटिन-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो