scriptइस पहाड़ी पर लग रहे अनोखे पेड़ पौधे, ये खुद देंगे अपना परिचय, जानिए कैसे | amazing tree in mp,he introduce himself his quality | Patrika News
जबलपुर

इस पहाड़ी पर लग रहे अनोखे पेड़ पौधे, ये खुद देंगे अपना परिचय, जानिए कैसे

इस पहाड़ी पर लग रहे अनोखे पेड़ पौधे, ये खुद देंगे अपना परिचय, जानिए कैसे
 

जबलपुरJan 02, 2020 / 11:40 am

Lalit kostha

tree_02.png

amazing tree in mp

जबलपुर. अवैध निर्माण के मकडज़ाल से निजात के बाद मदन महल पहाड़ी को फिर से हरियाली की चूनर ओढ़ाने के लिए रोपा जा रहा हर एक पौधा अपनी पहचान, खासियत व औषधीय गुणों की जानकारी खुद देगा। हर एक पौधे पर बार कोड लगाए जाएंगे। बार कोड को स्मार्ट फोन के जरिए स्कैन करते ही सम्बंधित पेड़ से जुड़ी सारी वानस्पतिक व अन्य जानकारियां फोन पर डिस्प्ले होने लगेंगी। दावा किया जा रहा है कि प्रदेश में अपने किस्म का यह पहला प्रोजक्ट होगा।

रोपे जा रहे पौधों के सामने लगाए जाएंगे बारकोड, प्रदेश में अपने किस्म का पहला प्रोजक्ट
मदनमहल पहाड़ी का हर पेड़ खुद बताएगा अपनी पहचान और गुणों की खासियत
स्मार्ट फोन से स्के न करने पर मिलेगी पेड़ की पूरी जानकारी

 

tree_01.png

20 लाख रुपए की होगी लागत
मदन महल पहाड़ी का कायाकल्प कर इसे सिटी पार्क के रूप में विकसित कर रही कंपनी स्मार्ट सिटी प्रालि ने यह प्रोजेक्ट तैयार किया है। शुरुआती चरण में अब तक लगाए जा चुके बीस हजार पौधों में बार कोड लगाए जाएंगे। शेष चालीस हजार पौधों के रोपण व सम्हलने के बाद उनमें यह डिवाइस लगाई जाएगी। इस कार्य की लागत करीब 20 लाख रुपए आकलित की गई है।

पेड़ के सामने लगेगा बार कोड
स्मार्ट सिटी प्रालि के आईटी सेल ने प्रोजेक्ट का खाका व प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अनुसार रोपे गए पेड़ों के सामने एक तख्तीनुमा लकड़ी पर ये बार कोड लगाए जाएंगे। इनका आकार 1.5 गुणा 1 इंच का होगा। इन्हें इस तरह लगाया जाएगा कि इससे पेड़ को या इको सिस्टम को कोई नुकसान न पहुंचे।
दो माह बाद शुरू होगा काम- इस प्रस्ताव को कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में रखकर अनुमोदन कराया जाएगा। बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही बार कोड लगाने का काम आरंभ कर दिया जाएगा। बैठक दो माह बाद होगी।

हाईकोर्ट की मंशा के अनुरूप पेड़ लगाए जा रहे हैं। इन पर बार कोड लगाने का प्रस्ताव है। यह मप्र में अपने किस्म का पहला प्रयोग है।
– केएल कावरे, प्रोजेक्ट मैनेजर स्मार्ट सिटी

हिन्दी-अंग्रेजी में मिलेगी जानकारी
पेड़ के सामने लगा बार कोड पर्यटकों की पहुंच में होगा। इसे स्मार्ट फोन के जरिए स्कैन करन होगा। स्कैन करते ही स्मार्ट फोन इंटरनेट की मदद से संबंधित पेड़ की सारी जानकारियां दिखाने लगेगा। जानकारी अंग्रेजी, हिंदी में उपलब्ध होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो