script10वीं बोर्ड का खराब परिणाम: प्राचार्य, शिक्षक सहित 36 पर गिरी गाज | Bad result of 10th board: 36 Principal, teachers fall down | Patrika News
जबलपुर

10वीं बोर्ड का खराब परिणाम: प्राचार्य, शिक्षक सहित 36 पर गिरी गाज

2 से लेकर 3 इंक्रीमेंट रोकेने की सिफारिश, 36 स्कूलों में लापरवाही, शोकॉज नोटिस हुए जारी, शिक्षकों में हडक़ंप

जबलपुरJul 27, 2019 / 12:17 am

Mayank Kumar Sahu

Bad result of 10th board: 36 Principal, teachers fall down

Bad result of 10th board: 36 Principal, teachers fall down

जबलपुर।

वर्ष 2018-19 में आयोजित हुई माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में खराब परिणाम देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों, व्याख्याताओं, वरिष्ठ अध्यापकों के खिलाफ पहली बार कड़ी कार्रवाई की गई है। इन प्राचार्यों, शिक्षकों की 3 और 4 वेतन वृद्धियां तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए गए हैं। कार्रवाई करने से पहले सभी को नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत द्वारा 36 स्कूलों के विरूद्ध यह कार्रवाई की गई है। उक्त आदेश जारी होने से शिक्षा विभाग में हडक़ंप की स्थिति है।

शिक्षा विभाग की छवि हुई धूमिल

बताया जाता है दसवीं कक्षा में राज्य के औसत परीक्षा परिणाम 62.05 प्रतिशत रहा है। जबकि जबलपुर जिले के इन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 6 फीसदी से लेकर 30 फीसदी के अंदर सिमट गया था। विभाग ने कहा है कि स्कूलों के खराब परीक्षा परिणाम से प्रदेश का परीक्षा परिणाम भी प्रभावित हुआ है जिससे शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। जो अनुशासन हीनता के अंतर्गत आता है। मप्र सिविल सेवा नियम के अतंर्गत नोटिस जारी किए गए हैं।

तीन वेतन वृद्धि इनकी रुकी

तीन वेतन वृद्धि में प्राचार्य हाईस्कल बडख़ेरा ताहिर सिंह मार्को, प्राचार्य हाईसकूल गड़ाघाट आशोक कुमार लाडिय़ा, प्राचार्य उमावि बालक कटंगी संध्या रैकवार, प्राचार्य उमावि अगरिया कमल सिंह मरकाम, प्राचार्य उत्कृष्ट कुण्डम पीएस मरावी, प्राचार्य उमावि सिंगौद दूलीचंद उइके, प्राचार्य उत्कृष्ट शहपुरा जयश्री पुराविया, हाईस्कूल कस्तरा एमएल झारिया, प्राचार्य हाईस्कूल कटियाघाट विनीता राय, प्राचार्य हाइस्कूल मुडिया मड़ौद नीलम तिवारी शामिल हैं।

इन वरिष्ठ अध्यापकों पर भी कार्रवाई

शासकीय उमावि मझगंवा व्याख्याता गुरु प्रसाद चतुर्वेदी, वरिष्ठ अध्यापकों में उमावि जमगांव घसीटे राम झारिया, हाईसकूल झिरिया राजेंद्र सिंह मारको, उमावि कटरा बेलखेडा परमेश्वर सिंह प्रधान, उमावि कुंभी सतधारा पीके दीवान,हाईस्कूल तिलसानी दिलीप सिंह परस्ते, हाईस्कूल नीची संजीव कुमार सेन, उमावि कैमोरी मुरालिया धुर्वे शामिल हैं।

इन प्राचार्यों की दो वेतनवृद्धि रोकी

प्राचार्य हाईस्कूल घाट पिपरिया उपमा पांडे ,हाईस्कूल मुरई भग्गू सिंह परस्ते, हाइस्कूल गुरहा दिलीप कुमार गुप्ता, हाईस्कूल सकरा आशीष पांडे, हाईस्कूल छत्तरपुर हेलन डिसूजा, हाईस्कूल बजरंग नगर आभा मेश्राम,उमावि सरस्वती कुमरे, उमावि रानीताल भीम राम बरला, उमावि भीटा फुलर कोकिला नायडू, उमावि बोरिया निर्मला कछवाहा, उमावि बडकल अखिलेश सिन्हा, उमावि बिजोरी रक्षिता मिश्रा, उमावि बघराजी एचसी मरावी, उमावि खितौला बाजार मुकेश तिवारी, उमावि कन्या कुण्डम सुधा लता गुप्ता, उमावि इंद्राना मंजू तिवारी,उमावि कुबरहट रत्नेश शर्मा, उमावि इमलिया रजा संजय टैगौर पर कार्रवाई की गई है।

Home / Jabalpur / 10वीं बोर्ड का खराब परिणाम: प्राचार्य, शिक्षक सहित 36 पर गिरी गाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो