scriptमेट्रोमोनियल साइट पर दिखाई खूबसूरत लडक़ी, फिर लडक़े के साथ कर दिया ये कांड | beautiful bride: beautiful girl find at matrimony site | Patrika News
जबलपुर

मेट्रोमोनियल साइट पर दिखाई खूबसूरत लडक़ी, फिर लडक़े के साथ कर दिया ये कांड

मेट्रोमोनियल साइट पर दूल्हा दुल्हन खोजने का चलन आजकल बहुत बढ़ गया है। साइट पर दी जाने वाली फोटो इतनी आकर्षित होती हैं

जबलपुरSep 13, 2019 / 12:29 pm

Lalit kostha

beautiful girl

beautiful

जबलपुर/ मेट्रोमोनियल साइट पर दूल्हा दुल्हन खोजने का चलन आजकल बहुत बढ़ गया है। साइट पर दी जाने वाली फोटो इतनी आकर्षित होती हैं कि देखने वाले को एक बार में ही पसंद आ जाती है। वहीं जल्द बाजी करने वालों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। देश में इन दिनों ऐसी कई मेट्रोमोनियल साइट चल रही हैं जो लोगों को फंसाकर उनके पैसे ऐंठने से लेकर कई संगीन वारदातों को भी अंजाम दे रही हैं।

जबलपुर की साइबर सेल कर रही जांच
मेट्रोमोनियल साइट बनाकर कई को लगाई चपत
मेट्रोमोनियल साइट बनाकर एक गिरोह लोगों को लाखों की चपत लगा रहा है। इस गिरोह में युवतियों व युवकों को नौकरी पर रखकर ये पूरा ठगी का खेल खेला जा रहा है। साइट पर जैसे ही कोई ग्राहक पंजीयन कराता है, इस गिरोह का खेल शुरू हो जाता है। साइट पर संदर युवतियों की फोटो अपलोड कर फेक प्रोफाइल तैयार किया जाता है। फिर वहां काम करने वाली युवतियों के माध्यम से ग्राहक की बातचीत कराई जाती है। फोन की दोस्ती कब ठगी में तब्दील हो जाता है, इसका पता काफी देर बाद होता है। ऐसे ही एक प्रकरण की साइबर सेल जांच में जुटी है। जल्द ही साइबर सेल इस गिरोह का भंडाफोड़ करेगी। स्

टेट साइबर सेल के निरीक्षक विपिन ताम्रकार ने बताया कि शहर के एक व्यक्ति ने कुछ समय पहले वेस्ट पार्टनर मेट्रोमोनियल में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। पांच हजार रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के बाद उन्हें युवती की प्रोफाइल, नम्बर आदि की डिटेल मिली थी। फोन पर ही युवती से उनकी बातचीत होती रही। युवती ने अपने परिजन से भी बातचीत कराई थी। युवती ने शिकायतकर्ता से अलग-अलग बहाने कर पांच लाख रुपए से अधिक की ऐंठ लिए। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि ये मेट्रोमोनियल साइट का कार्यालय छग के राजनांदगांव में है। साइबर सेल इस मेट्रोमोनियल साइट की जांच में जुटी है।

Home / Jabalpur / मेट्रोमोनियल साइट पर दिखाई खूबसूरत लडक़ी, फिर लडक़े के साथ कर दिया ये कांड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो