scriptभाजपा का बड़ा दावा, कहा-“कांग्रेस के नक्सलियों से हैं संबंध” | bjp big blame on congress | Patrika News
जबलपुर

भाजपा का बड़ा दावा, कहा-“कांग्रेस के नक्सलियों से हैं संबंध”

भाजपा का बड़ा दावा, कहा-“कांग्रेस के नक्सलियों से हैं संबंध”

जबलपुरJan 20, 2019 / 04:06 pm

Faiz

bjp blame congress

भाजपा का बड़ा दावा, कहा-“कांग्रेस के नक्सलियों से हैं संबंध”

जबलपुरः मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही मुख्य विपक्षी दल भाजपा कांग्रेस पर कई आरोप लगाती आ रही है। अब इन आरोपों की लिस्ट में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का नाम भी जुड़ गया है। सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, उसके नक्सलियों के साथ संबंध हैं। इसपर तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि, प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तभी से यहां नक्सली गतिविधियां बढ़ी हैं। आपको बता दें कि, इससे एक दिन पहले कमलनाथ कैबिनेट के मंत्री गोविंद सिंह ने आरएसएस और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि, वो गुंडे बदमाशों और हिस्ट्रीशीटर को गोली और बम लगाने की ट्रेनिंग दी जाती है। इस बयान के बाद से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है।

राकेश सिंह के कांग्रेस पर आरोप

आपको बता दें कि, प्रदेश के न्यायिक क्षेत्र और अपने गृह नगर में मीडिया बातचीत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस पर ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रदेश में नक्सली गतिविधियां बढ़ने पर कहा कि, कांग्रेस के सत्ता में आते ही यहां नक्सलियों की सक्रियता बढ़ गई हैं, इससे ज़ाहिर होता है कि कांग्रेस के नक्सलियों से संबंध हैं। 15 साल बीजेपी सरकार रहते नक्सली पर लगाम लगी रही, लेकिन जब से कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में आई है यहां नक्सली सक्रीय होने लगे हैं। उन्होंने कहा शासन-प्रशासन भी नक्सलियों के होने की बात मान रहा है। साथ ही कहा कि, कांग्रेस, नक्सलियों का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ उठाने के लिए करती है।

सिंह के आोरप पर कांग्रेस का पलटवार

राकेश सिंह द्वारा दिए इस बयान पर प्रदेश सरकार में आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने पलटवार करते हुए कहा कि, पहले बीजेपी अपने 15 सालों के कार्यकाल का खाका देखे। बीते वर्षों में केंद्र सरकार ने नक्सलियों को रोकने के लिए कदम नहीं उठाए हैं।

Home / Jabalpur / भाजपा का बड़ा दावा, कहा-“कांग्रेस के नक्सलियों से हैं संबंध”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो