scriptबारह राशियों में ये पांच हैं खुशकिस्मत, पैसा ही पैसा है इनके भाग्य में- राशिफल | chandi se tej chamkegi kismat, aaj ka horoscope | Patrika News
जबलपुर

बारह राशियों में ये पांच हैं खुशकिस्मत, पैसा ही पैसा है इनके भाग्य में- राशिफल

Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today’s Rashifal,

जबलपुरAug 13, 2019 / 10:19 am

Lalit kostha

surya se jyada chamkegi kismat,kismat kaise chamkaye,chandi se tej chamkegi kismat, paisa hi paisa hoga

surya se jyada chamkegi kismat,kismat kaise chamkaye,chandi se tej chamkegi kismat, paisa hi paisa hoga

मेष– कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए अपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।
वृषभ- व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि- भवन सम्बन्धित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन- दु:ख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है। जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
कर्क- जमींन-जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। यात्रा के योग है।
सिंह- शासन-प्रशासन की अड़चने आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। सही समय का इन्तजार करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है।
कन्या- स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है।

Aaj Ka Rashifal, <a  href=
Daily Rashifal , Today’s Rashifal,” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/08/11/rashifal_monaday_4965485-m.jpg”>

तुला- पूर्व में लिए निर्णय बदलना पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कठोर फैसले लेना होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे। विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे।
वृश्चिक- कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं आज आपका सपना पूरा हो सकता है। झूठ बोल कर परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी कार्य शैली पर सवाल उठा सकते हैं।
धनु- नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवनशैली को बदले लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरो को प्रवेश न दें।
मकर– जमींन-जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आप की उन्नति नहीं देख सकते।
कुम्भ- अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मीन- आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें। महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरूर लें। जिद्दी व्यवहार के चलते संबंध बिगड़ सकते है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो