scriptयह हैं भारत के 5 सबसे सस्ते बाजार जहां कपड़े मिलते आपकी सोच से भी सस्ते, देखिये लिस्ट | cheapest market of india | Patrika News
जबलपुर

यह हैं भारत के 5 सबसे सस्ते बाजार जहां कपड़े मिलते आपकी सोच से भी सस्ते, देखिये लिस्ट

यह हैं भारत के 5 सबसे सस्ते बाजार जहां कपड़े मिलते आपकी सोच से भी सस्ते, देखिये लिस्ट

जबलपुरNov 10, 2018 / 12:02 pm

Faiz

bazar of india

यह हैं भारत के 5 सबसे सस्ते बाजार जहां कपड़े मिलते आपकी सोच से भी सस्ते, देखिये लिस्ट

जबलपुरः भारत में परिधानों को बड़ा महत्व दिया जाता है। यहां कई तहर की संस्कृतियां अपने-अपने इलाको, शहरों और गांवों में बसी हुई हैं। यहां की खास बात यह है कि, इस देश में अपनी संस्कृति को लोग खासा महत्व देते हैं। यही कारण इस सवा अरब की आबादी वाले देश को भारत बनाता है। यहां परिधानों, ट्रेडीशन से जुड़े वस्त्रों, अपने अपने कलचर और धर्म के अनुसार वस्त्र पहने जाते हैं। यानी यहां कपड़ों को बड़ा महत्व प्राप्त है। इसी वजह से देश में कई जगहों पर ऐसे कपड़ा बाज़ार हैं, जहां से आप इतनी कम कीमत के कपड़े भी खरीद सकते हैं, जो आप सोच भी नहीं सकते। बढ़िया क्वालिटी और कंपनी के वस्त्र इन बाजारों में बहुत ही सस्ते दामों पर आसानी से मिल जात हैं। इसी के चलते आज हम आपकी जानकारी के लिए भारत के पांच चुनिंदा कपड़ा बाज़ारों की जानकारी लेकर आए हैं, यह वह बाज़ार हैं, जहां से आप बहुत ही सस्ते दामों पर खरीदारी कर सकते हैं। इस खबर के माध्यम से इन बाजारों की जानकारी देने का उद्देश्य यह है कि, कभी आपका इनसे जुड़े शहरों में जाकर इन बाज़ारों से खरीदारी करने से वंचित ना रहें। तो आइये जानते हैं इन खास बाज़ारों के बारें में।

जबलपुर का मीना बाज़ार

मीना बाजार का जिक्र होते ही आपको लगा होगा कि, शायद हम देश की राजधानी दिल्ली के मीना बाजार का जिक्र कर रहे हैं। लेकिन, एक मीना बाज़ार मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी बना हुआ है। इस बाजार का जिक्र कई फिल्मों और गीतों में भी किया गया है। त्यौहारों का सीज़न है आने वाले कुछ ही दिनों में देश का सबसे बड़ा धार्मिक त्यौहार दीपावली भी आने को हैं, ऐसे में यह बाज़ार पूरी तरह सजधज कर आने वालों की मेहमान नवाज़ी कर रहा है। वैसे तो, मीना बाजार खासतौर पर महिलाओं के लिए तरह-तरह की चीजों के मिलने की एक जगह है, जहां उन्हें कपड़ों, आभूषणों के साथ घरेलू साजों-सामान भी आसानी से मिल जाता है। शहर में यह बाजार लगभग 100 सालों से भी ज्यादा पुराना है। इस मीना बाजार की खासियत ये भी है कि यहां महंगी साडिय़ां, जूते, चप्पल से लेकर अन्य सभी सामान बहुत ही कम दाम में मिल जाते हैं। महंगे दिखने वाला सामान आधी से भी कम कीमत में मिलता है। इस लिए कभी भी आपका मध्य प्रदेश आना हो तो, एक बार ज़रूर यह बाज़ार जाएं, कपड़ों के दामों में आपको काफी फर्क नज़र आएगा।

नई दिल्ली का करोल बाग बाज़ार

देश की राझधानी दिल्ली तो वैसे भी खरीदारी से ही पहचानी जाती है। यहां हर ब्रांडेड से ब्रांडेड चीज़ काफी कम दामों पर उनके खरीदारों को मिल जाती है। देश विदेश से लोग खरीदारी करने यहां स्थित कई बाज़ारों में आते हैं, इन्ही में से एक है नई दिल्ली स्थित करोल बाग़ का बाज़ार यह बाज़ार खासतौर पर सस्ते कपड़ों के लिए ही पहचाना जाता है। करोल बाग में आपको एक से बढ़कर एक ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े कम से कम दामों पर मिल जाएंगे। यहांर आपको किसी भी तरीके के कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा यह बाज़ार जूते चप्पलों के लिए भी काफी फेमस है। यहां आपको वेस्टर्न कपड़ों की बड़ी वेरायटी सस्ते दामों पर मिल जाएगी, जो आपको एक बार देखते ही पसंद आ जाएगी। यह बाज़ार एशिया के सबसे बड़े होलसेलर मार्केट में से एक भी है।

भोपाल का चौक बाज़र

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित नवाबी दौर से बना चौक बाज़ार किसी के बताने का मौहताज नहीं है। नवाबों के इस शहर में किसी भी दौर में आए हुए इंसान को पुराने शहर में बसे चौक बाज़ार के बारे में बताने की ज़रूरत नहीं है। यहां बड़े से बड़े आयोजनों से लेकर घर में पहनने वाले सभी तरह के ड्रेसेस की भरमार है। यह बाज़ार देश के सबसे सस्ते बाज़ारों में से एक बाज़ार माना जाता है। यहां लेडीज़ और जेंट्स दोनो ही ड्रेसेज़ और कच्चा कपड़ा बहुत ही सस्ते दामों पर मिलता है। यहां ब्रांडेड से ब्रांडेड कपड़ा बहुत ही सस्ते दामों पर मिल जाता है। अगर आप इस त्यौगारी सीज़न में भोपाल आएं तो यहां स्थित चौक बाज़र ज़रूर जाएं।

जयपुर का जौहरी बाज़ार

राजस्थान का सबसे नामी बाजार है जोहरी बाजार जो जयपुर में है। जौहरी बाजार में आपको ऐसी-ऐसी चीजें खरीदने पर मिलेगी, जो आपको दुनिया में कहीं पर नहीं मिल सकती। यहां से आप राजस्थानी कपड़े, जूतियां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कुंदन ज्वेलरी और कई महंगे से महंगे आइटम भी कम प्राइस पर खरीद सकते हैं। जौहरी बाजार से दुनिया भर में आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कुंदन ज्वेलरी एक्सपोर्ट की जाती है। आप जब भी जयपुर घूमे तब एक बार जौहरी बाजार को जरूर घूमे।

दिल्ली का कश्मीरी गेट बाज़ार

देश की राजधानी दिल्ली स्थित कश्मीरी गेट के बारे में तो सभी जानते हैं, भले ही वह कभी दिल्ली गए हों या नहीं। उन्हें इस ऐतिहासिक इमारत के बारे में जानकारी ज़रूर होगी। यह बाज़ार खातौर पर जेंट्स वेयरिंग के लिए पहचाना जाता है। यहां आपको एक से बढ़कर एक कपड़े मिलते हैं। साथ ही यहां पर आपको ब्रांडेड कपड़े भी काफी कम दाम में मिल जाएंगे| कपड़ों के साथ-साथ यहां पर शूज भी काफी कम दाम पर मिल जाएंगे, लेकिन यह मार्केट सोमवार को बंद रहता है।

Home / Jabalpur / यह हैं भारत के 5 सबसे सस्ते बाजार जहां कपड़े मिलते आपकी सोच से भी सस्ते, देखिये लिस्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो