scriptमप्र मेें BJP सांसद EVM में गड़बड़ी से जीते, कांग्रेस ने दायर की 19 चुनाव याचिकाएं- देखें वीडियो | Congress leaders challenged bjp mp's election, filed election petition | Patrika News
जबलपुर

मप्र मेें BJP सांसद EVM में गड़बड़ी से जीते, कांग्रेस ने दायर की 19 चुनाव याचिकाएं- देखें वीडियो

भाजपा सांसदों के चुनाव को 19 चुनौतियां बनीं चर्चा का विषयहाइकोर्ट में जल्द शुरू होगी सुनवाई16 कांग्रेस नेताओं सहित अन्य ने दायर की हैं चुनाव याचिकाएं

जबलपुरJul 09, 2019 / 11:38 am

Lalit kostha

Election Commission Voter Verification Program

उपचुनाव

जबलपुर। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश के सांसदों के निर्वाचन को चुनौती देते हुए मप्र हाईकोर्ट में 19 चुनाव याचिकाएं दायर की गई हैं। सोमवार को जबलपुर पहुंचे कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया सहित अन्य की ओर से 15 याचिकाएं एक साथ दायर की गई। इसके पूर्व चार याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं। हाईकोर्ट ने इन याचिकाओं को पंजीकृ त कर लिया है। इन पर जल्द ही सुनवाई होगी।

याचिकाओं में इवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि इसमे कई गड़बडिय़ां हुईं। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से भी की गई। लेकिन इन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। यही वजह है कि याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। याचिकाओं में चुनाव व चुनाव प्रक्रिया में अन्य कई गड़बडिय़ों का भी आरोप लगाया गया है।

मतदाता ने भी लगाई याचिका
19 याचिकाएं 17 सांसदों के खिलाफ दायर हुईं। इनमें से ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर व बालाघाट सांसद ढालसिंह बिसेन के खिलाफ दो-दो याचिकाएं हैं। 16 याचिकाएं पराजित कांग्रेस प्रत्याशियों की ओर से दायर की गई हैं। दो याचिकाएं अन्य पराजित बसपा व राष्ट्रवादी रिपब्लिक पार्टी के प्रत्याशियों की ओर से दायर की गईं। भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह के निर्वाचन को एक मतदाता ने चुनौती दी है।

 

kantilal bhuria

इन्होंने दायर की याचिकाएं- लोकसभा क्षेत्र – इनके खिलाफ

प्रमिला सिंह, कांग्रेस -शहडोल-हिमाद्री सिंह
दीवान शैलेंद्र सिंह,कांग्रेस -होशंगाबाद-राव उदय प्रताप सिंह
कंकर मुंजारे, अन्य -बालाघाट-ढालसिंह बिसेन व अन्य सभी प्रत्याशी
देवाशीष जररिया, कांग्रेस -भिंड-संध्या राय
विष्णुकांत शर्मा, अन्य-ग्वालियर-विवेक नारायण शेजवलकर
प्रभु सिंह ठाकुर, कांग्रेस -सागर -राज बहादुर सिंह
राज कुमार सिंह चौहान, कांग्रेस-सीधी-रीति पाठक
कांतिलाल भूरिया, कांग्रेस -झाबुआ-गुमान सिंह डामोर
मधु भगत, कांग्रेस – बालाघाट- ढाल सिंह बिसेन
कमलसिंह मरावी, कांग्रेस – मण्डला-फग्गन सिंह कुलस्ते
पंकज संघवी, कांग्रेस – इंदौर-शंकर लालवानी
अशोक सिंह, कांग्रेस – ग्वालियर-विवेक नारायण शेजवलकर
बाबूलाल मालवीय, कांग्रेस- उज्जैन-अनिल फिरोजिया
शैलेंद्र पटेल, कांग्रेस -विदिशा-रमाकांत भार्गव
डॉ जीएस मुजाल्दा, कांग्रेस -खरगौन-गजेंद्र उमराव पटेल
प्रताप सिंह, कांग्रेस – दमोह-प्रह्लाद पटेल
किरण सिंह अहिरवार, कांग्रेस -टीकमगढ़-डॉ वीरेंद्र कुमार
राजाराम त्रिपाठी, कांग्रेस – सतना-गणेश सिंह
राकेश दीक्षित, मतदाता-भोपाल-प्रज्ञा सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो