scriptसरकार इस एप से कराएगी बच्चों की घर बैठे पढ़ाई, मिलेगा होमवर्क, हर होंगे हर सवाल | coronavirus lockdown government new rules for school education | Patrika News
जबलपुर

सरकार इस एप से कराएगी बच्चों की घर बैठे पढ़ाई, मिलेगा होमवर्क, हर होंगे हर सवाल

सरकार इस एप से कराएगी बच्चों की घर बैठे पढ़ाई, मिलेगा होमवर्क, हर होंगे हर सवाल
 

जबलपुरApr 01, 2020 / 11:41 am

Lalit kostha

coronavirus_schools.jpg

coronavirus lockdown government new rules for school education

जबलपुर। लॉकडाउन के चलते प्रदेशभर के स्कूल बंद हैं। ऐसे में शैक्षणिक संस्थान छात्रों की पढ़ाई के लिए तकनीक पर जोर दे रहे हैं। अब स्कूल शिक्षा विभाग भी ऑनलाइन पढ़ाई की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जूम ऐप बनाया गया है। ऐप के माध्यम से सभी छात्रों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

शिक्षा विभाग की कवायद, अब ‘जूम’ ऐप से होगी ऑनलाइन पढ़ाई

सूत्रों के अनुसार जूम सॉफ्टवेयर के माध्यम से लेशन प्लान, एनिमेशन, शॉर्ट वीडियो फिल्म आदि जारी किए जाएंगे। ऐप से जुड़े अधिकारी शिक्षण सामग्री डाउनलोड कर अधीनस्थ अधिकारियों को फॉरवर्ड करेंगे, जहां से यह सामग्री सीधे शिक्षकों के पास पहुंचेगी। शिक्षक अभिभावकों और छात्रों के नम्बर पर सामग्री भेजेंगे। भोपाल डीपीआई राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) के माध्यम से रीडिंग मटेरियल तैयार किया जाएगा। इसे प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ भेजा जाएगा। इस सम्बंध में जिले के अधिकारियों की वडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी हो चुकी है।

400 अधिकारियों को जोड़ा
स्कूल शिक्षा विभाग के 400 उच्च अधिकारियों को ऐप से जोड़ा गया है। इसमें प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, आयुक्त लोक शिक्षण, संचालक राज्य शिक्षा केंद्र, सम्भागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक, जिला परियोजना समन्वयक आदि शामिल हैं। इन अधिकारियों को साथ में रखने की प्रमुख वजह कड़ी निगरानी और सभी जिलों में निर्देशों पर एक साथ पालन कराना है।

स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद है। इसे देखते हुए विभाग जूम ऐप से पढ़ाई कराने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश स्तर पर इसकी तैयारी कर ली गई है। अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
– राजेश तिवारी, सम्भागीय संयुक्त संचालक शिक्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो