जबलपुर

बड़ी खबर: जबलपुर के इस अस्पताल में शुरू हुई कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग, मेडिकल में जांच क्षमता दोगुनी हुई

बड़ी खबर: जबलपुर के इस अस्पताल में शुरू हुई कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग, मेडिकल में जांच क्षमता दोगुनी हुई
 

जबलपुरJun 07, 2020 / 12:25 pm

Lalit kostha

corona

जबलपुर। कोरोना संदिग्धों की विक्टोरिया अस्पताल में प्रारम्भिक जांच हो सकेगी। टीबी की एक मशीन अस्पताल में इंस्टॉल कर दी गई है। इस मशीन से हर घंटे दो संदिग्धों के नमूने जांचे जा सकेंगे। स्क्रीनिंग में रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर संक्रमण की पुष्टि के लिए सम्बंधित के नमूने वायरोलॉजी लैब भेजे जाएंगे। इधर, मेडिकल की वायरोलॉजी लैब की जांच क्षमता दोगुनी हो गई है। मेडिकल कॉलेज की एक पुरानी मशीन के अपग्रेड होने पर उससे जांच शुरूकर दी गई है। इससे अब सौ नमूनों की प्रतिदिन अतिरिक्तजांच क्षमता हो गई है। इधर, शहर के पहले होम आइसोलेट किए गए कोरोना संक्रमित के स्वस्थ होने पर उसे डिस्चार्ज किया गया।

शहर में पहले होम आइसोलेटेड संक्रमित स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज
विक्टोरिया में कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग शुरू, मेडिकल की जांच क्षमता दोगुनी

 

सीएमएचओ ने राउंड लिया
नवनियुक्तजिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रत्नेश कुररिया शनिवार को विक्टोरिया अस्पताल पहुंचने पर वार्डों का राउंड लिया। सबसे पहले प्रभारी सिविल सर्जन बनाए गए डॉ. सीबी अरोरा के शिश रोग विभाग के वार्ड पहुंचे।

दो संक्रमित स्वस्थ, 200 पहुंचा आंकड़ा
शनिवार को कोरोना को दो और संक्रमितों ने मात दी। कोरोना से स्वस्थ होने पर एनएससीबी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से आज शनिवार को एक 20 बर्षीय व्यक्तिको डिस्चार्ज कर दिया गया है। संजीवनी नगर में होम आइसोलेशन में रखे गए 50 बर्षीय बिल्डर को भी स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज सर्टिफिकेट दिया गया। ये अभी तक मिले
संक्रमितों में एकमात्र व्यक्ति थे, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया था। दो संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या दौ सौ हो गई है।

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.