script#CableStayBridge : 200 मीटर का केबल स्टे ब्रिज तैयार, जून 2024 तक हो सकता है पूरा | Damoh Naka-Madan Mahal flyover: 200-meter cable-stayed bridge is ready | Patrika News
जबलपुर

#CableStayBridge : 200 मीटर का केबल स्टे ब्रिज तैयार, जून 2024 तक हो सकता है पूरा

#CableStayBridge : 200 मीटर का केबल स्टे ब्रिज तैयार, जून 2024 तक हो सकता है पूरा
 

जबलपुरJan 27, 2024 / 12:46 pm

Lalit kostha

Damoh Naka-Madan Mahal flyover

Damoh Naka-Madan Mahal flyover

जबलपुर . दमोहनाका-मदनमहल फ्लाईओवर में रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन केबल स्टे ब्रिज दो सौ मीटर तैयार हो गया है। यानी आधे से ज्यादा हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पांच-पांच मीटर ब्रिज को विस्तार दिया जा रहा है। ब्रिज का निर्माण 5 महीने में यानी जून तक पूरा करना है। इस काम में भारी-भरकम मशीनों का उपयोग हो रहा है। इसे देखते हुए रेलवे ट्रेक पर हर रोज 1 घंटे का शटडाउन भी लिया जा रहा है।

 

damoh_naka-madan_mahal_flyover.jpg

मशीनरी लगाई जाएगी
केबल स्टे ब्रिज का निर्माण रेलवे स्टेशन के ठीक ऊपर पहुंचने पर कई बड़ी क्रेन समेत अन्य मशीनरी को स्थापित किया जाएगा। फ्लाईओवर प्रोजेक्ट से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार इस कार्य के लिए संभवत: फरवरी-मार्च में मदनमहल स्टेशन पर शट डाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8rtu63

एक्स्ट्रा डोज केबल के सहारे निर्माण

हैवी स्टील स्ट्रक्चर व कांक्रीट से बन रहे पुल में पूरा लोड एक्स्ट्रा डोज केबल पर होगा। इस पुल निर्माण के लिए ऊंची हाइड्रोलिक क्रेन उपयोग की जा रही हैं। जिनके सहारो निर्माण सामग्री ऊपर तक पहुंचाई जा रही है। इतना ही नहीं मशीनों को ऑपरेट करने के लिए दोनों ओर निर्माणाधीन ब्रिज में अस्थायी केबिन भी बनाए गए हैं।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8rtu60

पुल में ये खास

टॉवर के सहारे पुल को केबल के जरिए तैयार किया जा रहा है। इसमें लोअर बीम और स्टील स्ट्रक्चर का इस्तेमाल होता है। तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार ये पुल तेज हवा और भूकंप के प्रभावों को झेल सकता है। यह दोनों टावरों के बीच झूल सकता है। इस तकनीक में केबल के सहारे पुल के लोड को बैलेंस किया जाता है।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8rtu5t

यह है स्थिति
383 मीटर ब्रिज की कुल लंबाई
100 करोड़ के लगभग लागत
28 एक्सट्रा डोज केबल लगेंगी
16 एक्स्ट्रा डोज केबल अब तक
रेलवे ट्रेक में हर रोज शटडाउन

केबल स्टे ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग दो सौ मीटर पूरा हो गया है। बाकी बचे हुए हिस्से का निर्माण जून तक पूरा करना है।
– रामानुज विश्वकर्मा, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग

Hindi News/ Jabalpur / #CableStayBridge : 200 मीटर का केबल स्टे ब्रिज तैयार, जून 2024 तक हो सकता है पूरा

ट्रेंडिंग वीडियो