scriptधन लक्ष्मी इन लोगों पर मेहरबान, आज मिलेगा पैसा ही पैसा | dhan laxmi prapti mantra, kuber laxmi dhan prapti mantra | Patrika News
जबलपुर

धन लक्ष्मी इन लोगों पर मेहरबान, आज मिलेगा पैसा ही पैसा

धन लक्ष्मी इन लोगों पर मेहरबान, आज मिलेगा पैसा ही पैसा
 

जबलपुरJun 14, 2019 / 10:43 am

Lalit kostha

laxmi ji ko manane ke totke

laxmi ji ko manane ke totke

मेष- अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवन शैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा।
वृषभ- अपनी समझदारी से रुके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग है। व्यावसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।
मिथुन- कई दिनों से रुके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहर को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।
कर्क- अपने वाक् चातुर्य से कार्य स्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।

 

dhan laxmi

सिंह- अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत सुधारें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।
कन्या- व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृ्द्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
तुला- किसी के बारे ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।
वृश्चिक– क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जाएंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रादि से लाभ होगा। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।

dhan laxmi

धनु- कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सभी को साथ में लेकर चले। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें। कुसंगति हानि कर रहेगी।
मकर- संतान के किए कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
कुम्भ- साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान, दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
मीन- सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। परिजनों की बात माने, लाभ होगा। घर की साफ-सफाई करने में समय बीतेगा। अकारण घर का वातावरण खराब न करें।

dhan laxmi
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो