scriptदिग्विजय का बड़ा आरोप- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बंगले के लिए हड़पी जा रही गरीबों की जमीन | Digvijay Singh Allegation On BJP State President VD Sharma | Patrika News

दिग्विजय का बड़ा आरोप- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बंगले के लिए हड़पी जा रही गरीबों की जमीन

locationजबलपुरPublished: Sep 19, 2021 11:39:48 am

Submitted by:

deepak deewan

आरोप- गरीबों की जमीन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के लिए बंगला बनवाने की चल रही तैयारी

Digvijay Singh Allegation To BJP State President

Digvijay Singh Allegation To BJP State President

जबलपुर. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है. शनिवार को शहर आए दिग्विजय ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की आड़ लेकर भाजपा नेता गरीबों की जमीन हड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि पन्ना जिले में भाजपा के नेता की ऐसी कारगुजारी सामने आई है.
दिग्विजय सिंह का यह भी कहना था कि इस मामले में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए भी समय मांगा था, वह अभी तक नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि पन्ना जिले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का एक खास आदमी है, जो गरीबों की जमीन हड़प रहा है। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष ने उसके बेटे अंकुर त्रिवेदी को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाया है।
सिंह ने बताया कि पन्ना शहर से लगे रानीपुर गांव की 18 एकड़ जमीन पर अंकुर त्रिवेदी ने कब्जा किया और फिर गांव मे रहने वालों को डरा धमकाकर भगा दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने गरीबों को गांव से निकलवाकर रजिस्ट्री अपने नौकर के नाम करवा दी। बता दिया कि जमीन 90 लाख में खरीदी है। जांच पन्ना एसडीएम शेर सिंह मीणा ने की, तो सामने आया कि यह जमीन गरीबों की है।
vd.jpg

उन्होंने स्टे लगा दिया पर बाद में उनका तबादला कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि गरीबों की जमीन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारा खुजराहो सांसद वीडी शर्मा के लिए बंगला बनवाने की तैयारी चल रही है। पन्ना से जबलपुर आकर पीडि़तों ने भी अपनी व्यथा मीडिया के सामने रखी। एक पीडि़त हीरा बाई कोल ने बताया कि कैसे उसकी जमीन पर भाजपा नेता अंकुर त्रिवेदी और उसके पिता ने कब्जा कर लिया है।

गडकरी की ‘बुलेट’ स्पीड, 170 kmph से दौड़ी केंद्रीय मंत्री की कार, देखें रफ्तार का live video

महिला ने बताया कि रानीपुर ग्राम में जिस जगह कभी गांव बसा था, अब उसे वीरान बना दिया गया है। पत्रकार वार्ता ने दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराकर भाजपा की सरकार बनाने के लिए कई नेताओं को अनुचित ऑफर दिए गए थे. कई आदिवासी विधायकों को भाजपा ने सरकार बनाने के लिए करोड़ों रुपए ऑफर दिया, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

//?feature=oembed
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो