अलग-अलग रहे कारण
डुमना एयरपोर्ट पर रविवार को कई फ्लाइट्स लेट हुई। कारण भले ही अलग-अलग रहे पर कोलकाता और दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान होते रहे। बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट से जबलपुर की उड़ान भरने से पहले ही जूम एयरलाइंस के एयरक्रॉफ्ट में गड़बड़ी आ गई थी जिसके कारण यह फ्लाइट लेट हो गई थी। इसी तरह स्पाइस जेट एयरलाइंस की मुंबई-जबलपुर रूट की उड़ान घंटों लेट रही जिसका असर कंपनी की दूसरी फ्लाइट पर भी पड़ा।
जूम, स्पाइस जेट में परेशानी
स्पाइस जेट की मुंबई-जबलपुर रूट की शेड्यूल उड़ान शाम 4.10 डुमना आती है। यह विमान कुछ देर यहां ठहरकर 4.30 बजे दिल्ली जाता है। स्पाइस जेट की यह फ्लाइट शाम 7.10 बजे डुमना आई और जबलपुर-दिल्ली उड़ान 7.35 बजे गई। इसी तरह जूम एयरलाइंस की दिल्ली-जबलपुर शेड्यूल उड़ान सुबह 11.10 बजे यहां आकर 11.30 बजे कोलकाता जाती है। कंपनी के कर्मचारियों के अनुसार इस कंपनी का एयरक्रॉफ्ट खराब होने से यह उड़ान शाम 5.30 बजे डुमना आई। यह एयरक्रॉफ्ट कुछ देर यहां ठहरा और कोलकाता के यात्रियों को लेकर यहां से शाम 6 बजे टेक ऑफ किया। इन निजी कंपनियों की दोनों उड़ानों का संचालन कई घंटों विलंब से होने से यात्री परेशान होते रहे।