scriptशुभ योग आज, खुशियां हीं खुशियां आने वाली हैं आपके घर- पंचांग | ganesh chaturthi vrat puja ka samay aaj ka muhurat in hindi | Patrika News
जबलपुर

शुभ योग आज, खुशियां हीं खुशियां आने वाली हैं आपके घर- पंचांग

शुभ योग आज, खुशियां हीं खुशियां आने वाली हैं आपके घर- पंचांग
 

जबलपुरApr 24, 2019 / 09:36 am

Lalit kostha

ganesh chaturthi vrat puja ka samay aaj ka muhurat in hindi

ganesh chaturthi vrat puja ka samay aaj ka muhurat in hindi

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: , सावान तारीख 18, अयन : उत्तरायण, ऋतु : बसंत, मास : वैशाख, पक्ष : कृष्ण, तिथि – दोपहर 1.32 तक पूर्णा तिथि पंचमी उपरंात नंदा तिथि षष्ठी रहेगी। पूर्णा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। इस तिथि में विवाह, राजकीय कार्य, वास्तु, ग्रहारंभ, आभूषण निर्माण, अलंकार, साज सज्जा तथा जन हितकारी कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। देवी आराधना हितकर तथा कल्याणकारी रहेगी।
योग- रात्रि 2.36 तक शिव उपरंात सिद्धि योग रहेगा। दोनों ही योग शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हंै।
विशिष्ट योग- आज पूर्णा तिथि पंचमी तथा शिव योग के कारण क्रय विक्रय, अनाज भंडारण जैसे कार्य शुभ रहेंगे।
करण- सूर्योदय काल से तैतिल उपरंात गर तदनंतर वणिज करण का प्रवेश होगा। करण शुभकारी है।
नक्षत्र- तीक्ष्ण दारूक संज्ञक नक्षत्र मूल रात्रि 8.33 तक उपरंात उग्रसंज्ञक नक्षत्र पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रहेगा। मूल नक्षत्र में विवाह, यज्ञोपवीत, अलंकार, कृषिकार्य, गृहारंभ, ग्रहप्रवेश, यात्रा, विद्या, व्यापारिक यात्रा जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हंै। वहीं पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में प्रतिष्ठा, सवारी, पुष्टता जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त – आज पत्र लेखन, भ्रमण मनोरंजन, राजनीति वार्ता, कूटनीति वार्ता, व्यापारारंभ, क्रय विक्रय, आमोद प्रमोद जैसे कार्यों हेतु दिवस शुभ तथा अनुकूल रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए
आज प्रात: 6.00 से 9.00 लाभ, अमृत दोपहर 4.30 से 6.00 लाभ तथा रात्रि 7.30 से 10.30 शुभ तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : दिपुष्कर योग के साथ श्री गणेश जी की आराधना का उत्तम दिवस रहेगा। आरोग्य लाभ के लिए यह आराधना उत्तम रहेगी।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक गुरु प्रधान राशि धनु राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मेष राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का अश्विनी नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 12.00 .00 बजे से 1.30.00 बजे तक। शुभ कार्य हेतु वर्जित।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर या,यू,भा,भी, अक्षर से आरंभ कर सकते है। मूल नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि धनु होगी, राशि स्वामी गुरु तथा ताम्रपाद पाया में जन्म माना जाएगा। धनु राशि के जातक प्राय: शांत, गम्भीर, सरल, सुधारवादी दयालु, प्रकृति प्रेमी मननशील, लज्जाशील, समाजसेवी, परोपकारी, विवेकी, विवेकवान, धर्मात्मा प्रतिष्ठावान होते हैं। स्वतंत्र व्यवसाय सफलता के लिए अति उत्तम रहेगा।

Home / Jabalpur / शुभ योग आज, खुशियां हीं खुशियां आने वाली हैं आपके घर- पंचांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो