scriptअच्छी खबर: लम्हेटा में शुरू हुआ नदी पर प्रदेश के पहले केबल स्टे ब्रिज का निर्माण | Good News: first cable stay bridge Construction started in Lamheta | Patrika News
जबलपुर

अच्छी खबर: लम्हेटा में शुरू हुआ नदी पर प्रदेश के पहले केबल स्टे ब्रिज का निर्माण

अच्छी खबर: लम्हेटा में शुरू हुआ नदी पर प्रदेश के पहले केबल स्टे ब्रिज का निर्माण

जबलपुरNov 23, 2021 / 02:06 pm

Lalit kostha

bridge.jpg

cable stay bridge

जबलपुर। लम्हेटा से लम्हेटी छोर नर्मदा पार पहुंचने के लिए केबल स्टे ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लम्हेटा छोर पर पियर फाउंडेशन तैयार किया जा रहा है। इसी पर पियर खड़े होंगे, जिन पर केबल स्टे ब्रिज का पूरा भार रहेगा। इस काम के लिए हाईटेक मशीनरी लगाई गई हैं। प्रदेश में किसी नदी पर बन रहे पहले केबल स्टे ब्रिज के निर्माण कार्य को देखने लोग साइट पर पहुंच रहे हैं। अत्याधुनिक तकनीक से बनने वाले ब्रिज की भार क्षमता सत्तर टन होगी।

पियर फाउंडेशन का किया जा रहा है निर्माण

प्रवाह क्षेत्र में नहीं होगा कोई निर्माण- प्रोजेक्ट से जुड़े तकनीकी अधिकारियों ने बताया कि नर्मदा के प्रवाह क्षेत्र में कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। इसके लिए नदी पर स्पॉन लम्बा रखा जाएगा। एक पियर का निर्माण जबलपुर छोर पर किया जाना है और दूसरे पियर का निर्माण लम्हेटी छोर पर किया जाएगा। नदी के ऊ पर से होकर केबल के सहारे लम्बे स्पॉन का निर्माण किया जाएगा। नदी के आसपास ग्रीन बेल्ट को नुकसान न पहुंचे इसके लिए प्रोजेक्ट में क ांक्रीटेड स्ट्रचर ज्यादा नहीं रखा गया है। नदी के दोनों ओर ही कांक्रीटेड स्लैब का निर्माण किया जाएगा।

यह है स्थिति
89 करोड़ निर्माण लागत
29 महीने निर्माण अवधि
502 मीटर लम्बाई, 13 मीटर कुल चौड़ाई
2.3 मीटर के फु टपाथ बनेंगे दोनों ओर
7 मीटर का आवाजाही मार्ग
2 मुख्य पियर होंगे, नदी पर बनेगा झूला
32 मीटर का आरसीसी स्लैब बनेगा लम्हेटी साइट पर
5 स्लैब बनेंगे जबलपुर छोर पर

नर्मदा पर लम्हेटा-लम्हेटी के बीच केबल स्टे ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लम्हेटा छोर पर पियर फाउंडेशन तैयार किया जा रहा है। प्रोजेक्ट में नदी के ऊ पर झूला होगा, कांक्रीटेड स्ट्रक्चर का निर्माण दोनों ओर किया जाएगा।
– नरेन्द्र शर्मा, कार्यपालन यंत्री, पीडब्लूडी ब्रिज डिवीजन

Home / Jabalpur / अच्छी खबर: लम्हेटा में शुरू हुआ नदी पर प्रदेश के पहले केबल स्टे ब्रिज का निर्माण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो