scriptजिले में अनाज की खरीदी बंद, इस अधिकारी के कारण लिया फैसला | grain purchases closed | Patrika News
जबलपुर

जिले में अनाज की खरीदी बंद, इस अधिकारी के कारण लिया फैसला

जिले में अनाज की खरीदी बंद, इस अधिकारी के कारण लिया फैसला

जबलपुरApr 02, 2018 / 02:43 pm

Lalit kostha

baran

Wheat purchase case on support price

जबलपुर। जबलपुर जिले में अनाज क्रय-विक्रय के सबसे बड़े केंद्र सिहोरा कृषि उपज मंडी में सोमवार को खरीदी का काम पूरी तरह ठप्प रहा। शेड पूरी तरह खाली पड़े रहे किसी भी जिंस की बोली नही हुई। मंडी से जुड़े अनाज व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। व्यापारी कृषि उपज मंडी सचिव की मनमानी को लेकर हड़ताल पर चले पर है।

about- मंडी सचिव के खिलाफ लामबंद हुए अनाज व्यापारी- सिहोरा कृषि उपज मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल

जानकारी के मुताबिक सिहोरा कृषि उपज मंडी में चार दर्जन से अधिक अनाज व्यापारियों ने मंडी में आज खरीदी का काम पूरी तरह से बंद कर महाबंद कर दिया। साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मंडी सचिव बिना कारण व्यापारियों को नोटिस जारी कर रहे हैं। सही तरीके से काम करने वाले व्यापारियों के खिलाफ चोरी का झूठा मूकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। ऐसे में व्यापारी किस तरीके से मंडी में अपना काम कर पाएगे। जब तक मंडी सचिव का स्थानातरण नही हो जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
मंडी गेट पर प्रदर्शन, नारेबाजी- अनाज व्यापारियों ने हड़ताल के चलते दोपहर में कृषि उपज मंडी में अपनी माँगो को लेकर मंडी गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही मंडी सचिव को हटाने को लेकर नारेबाजी की।
दो से तीन लाख का नुकसान- मंडी व्यापारियों की हड़ताल के कारण वित्तीय वर्ष के पहले दिन दो से तीन लाख के राजस्व के नूकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो