scriptआग उगल रहा सूरज अभी और बढ़ेगी तपन | today hottest day of the year | Patrika News
जबलपुर

आग उगल रहा सूरज अभी और बढ़ेगी तपन

आज भी छाए रहेंगे बादल, कम होगी धूप, बादल छाये रहने से गर्मी के तेवर में रही नरमी, झारखंड और ओडिशा पर कम दबाव के बादल

जबलपुरApr 02, 2018 / 12:46 pm

Lalit kostha

today hottest day of the year

today hottest day of the year

जबलपुर. चालीस डिग्री के ऊपर पारा पहुंचने के दूसरे रविवार को अचानक छाए बादल ने मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह से ही धूप में चुभन कम रही। इससे लोगों ने राहत महसूस की। वहीं सोमवार को एक बार फिर से सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है। दोपहर १२ बजे का तापमान ३४ डिग्री के दर्ज किया गया। जिससे पूरे शहर की सड़कें खाली खाली नजर आ रही हैं। कोल्ड ड्रिंक और जूस की दुकानों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में मौसम और गर्म होगा, गर्मी बढऩे से लोगों को परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार झारखंड और छत्तीसगढ़ पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण नमी से बादल आए हैं। सोमवार शाम तक बादल छाए रहने की संभावना है।

बैसाख का पावन महीना शुरू, इस महीने करें शुभ काम , नहीं होगा गरीबी से सामना

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान ४० डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। अधिकतम तापमान ३७.२ डिग्री सेल्सियस तक नीचे उतरकर सामान्य हो गया है। जबकि, एक दिन पहले अधिकतम तापमान ४०.१ डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक २१.३ डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। सुबह की आद्र्रता ३० और शाम की आद्र्रता १७ प्रतिशत रही। हवा की दिशा भी पश्चिमी से बदलकर उत्तरी पश्चिमी हो गई। हवा की औसत रफ्तार ३ किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादल रह सकते हैं व मंगलवार से आसमान साफ हो जाएगा। फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।
गर्मी में ऐसे रखें ख्याल
डॉ. बलराम पटेल के अनुसार गर्मी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा लिक्विड का सेवन करें। फलों व जूस का सेवन सेहत के लिए लाभदायी होगा। इसके अलावा चेहरा ढंककर निकला चाहिए। लू से बचने के लिए यह कारगर उपाए है।

Hindi News/ Jabalpur / आग उगल रहा सूरज अभी और बढ़ेगी तपन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो