
body of a woman going to the elder sister's house found in the canal
जबलपुर। इस्लाम में हज यात्रा को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य माना गया है। इसके बिना जीवन की सार्थकता नहीं होती। खुदा की बारगाह में सजदा करना हर एक मुस्लिम बंधु की इच्छा होती है। लेकिन एक परिवार के लिए ये हज यात्रा सुखद यादों के साथ दु:खों की कभी न भूलने वाली यादें भी दे गया है। हज यात्रा पर जा रहे दादा-दादी को छोडऩे मुम्बई गए एक परिवार पर रविवार को भारी मुसीबत आन पड़ी। भिवंडी में रिश्तेदार के घर रुका ये परिवार रविवार को अरनाल तट पर घूमने गया था। वहां बारिश के बीच अचानक आई तेज समुद्री लहरों के बीच परिवार के चार बच्चे बह गए। लाइफगार्ड और फायर ब्रिगेड की टीम ने दो को सुरक्षित बचा लिया। जबकि, 26 वर्षीय युवती की दो घंटे बाद लाश मिली। एक 17 वर्षीय किशोर की लाश सोमवार दोपहर निकाली जा सकी। हादसे की सूचना मिलते ही शहर में रह रहे परिवार के लोग मुम्बई रवाना हो गए।
शहर के गोहलपुर नई चाल बस्ती निवासी नजीर बाबा और उनकी पत्नी नजमा-बी हज पर जाने वाले हैं। उनकी फ्लाइट 17 जुलाई को मुम्बई से है। दोनों को छोडऩे के लिए परिवार और रिश्तेदार सहित 25 लोग भी मुम्बई गए हुए हैं। रविवार को 17 लोग अरनाल तट पर घूमने गए थे। दोपहर दो बजे के लगभग अचानक तेज लहर में हिना (26) पुत्री नजीर अहमद अंसारी , फरहाद, आफरीन अंसारी (24) व अहफाज अंसारी (17) डूब गए। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार लाइफगार्ड ने फरहाद व आफरीन को बचा लिया। जबकि दो घंटे बाद हिना को खोज निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गयी। अहफाज की लाश सोमवार दोपहर को मिली। हादसे की खबर रविवार को ही परिवार के कलीम व बबलू को मिल गई थी। परिवार के लोग मुंबई में पावरलूम का काम करते हैं।
Published on:
16 Jul 2019 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
