scriptमौसम की चेतावनी, गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, पारा पहुंचेगा इतना ऊपर | heat wave alert today 18 may 2019 in madhya pradesh | Patrika News
जबलपुर

मौसम की चेतावनी, गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, पारा पहुंचेगा इतना ऊपर

मौसम की चेतावनी, गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, पारा पहुंचेगा इतना ऊपर

जबलपुरMay 18, 2019 / 11:05 am

Lalit kostha

cold weather in rajasthan

Weather Alert: 72 घंटे में पहुंचेगा मानसून, मध्यप्रदेश में करना होगा लंबा इंतजार,weather alert heavy rain warning in mp

जबलपुर। शहर में फिर भीषण गर्मी पडऩे लगी है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस हो गया है। तेज धूप में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा लू जैसा असर कर रही है। गर्मी की चपेट में आने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। लोगों की दिनचर्या बदल गई है। दोपहर में बाजारों और सडक़ों पर सन्नाटा है। शहर में शनिवार सुबह से ही सूरज की किरणें असरदार थी। सुबह 8 बजे तक गुलजार रहने वाला भंवरताल गार्डन, गुलौआ तालाब, रानीताल खेल मैदान, राइट टाउन और पांडुताल स्टेडियम में सात बजे ही लोग घर की ओर जाने लगे। इन दिनों लोग सुबह जल्दी घर से निकल रहे हैं। दोपहर तक तापमान और बढऩे का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारों की मानें तो नौतपा में इस बार गर्मी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है। लोगों को सावधान रहने के साथ ही सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

news facts-

अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस
गर्म हवा के थपेड़ों ने किया हलाकान, दिनचर्या बदली

बाजारों में शाम पांच बजे के बाद चहल-पहल बढ़ रही है और देर रात तक लोग खरीदारी कर रहे हैं। धूप और पश्चिमी हवा के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्र्रता 32 और शाम की आद्र्रता 19 प्रतिशत रही। पश्चिमी हवा की औसत रफ्तार 8 किमी प्रति घंटा होने के कारण राजस्थान की रेतों से गर्म हवा आ रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक डीएस घाटे के अनुसार शुष्क मौसम में धूप तेज हो रही है और हवा की दिशा उत्तरी है। तापमान बढऩे का पूर्वानुमान है।

Home / Jabalpur / मौसम की चेतावनी, गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, पारा पहुंचेगा इतना ऊपर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो