scriptपांच लाख महिलाओं को मिले उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन | home minister amit shah jabalpur visit 18 sep 2021 update | Patrika News
जबलपुर

पांच लाख महिलाओं को मिले उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन

अमित शाह जबलपुर में कर रहे हैं उज्जवला योजना 2.0 का शुभारंभ…।

जबलपुरSep 18, 2021 / 08:07 pm

Manish Gite

amit_shah_in_mp.png

जबलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वे उज्जवला योजना 2.0 की शुरुआत करने और बलिदान दिवस के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाह का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। अमित शाह राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथ शाह के 164वें बलिदान दिवस के कार्यक्रम में भी भाग ले रहे हैं।

Live Updates

 

4.21 pm

शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की

शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदीजी ने गैस के सिलेंडर ही नहीं दिए, जनधनयोजना के तहत बैंक अकाउंट पहुंचाया। कई गांवों में बिजली का खंभा भी नहीं लगा था। हर घर में बिजली पहुंचाई। 2022 तक हर व्यक्ति को घर देने का लक्ष्य मोदीजी ने बनाया। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख का बीमारी में खर्चा मिलता है। पीएम मोदी जी ने गरीब कल्याण का काम करते दिखाया है। शाह ने शिवराज सरकार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि थोड़े समय के लिए कांग्रेस की सरकार भी आए। शिवराज सरकार की 17 योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था। इसके बाद फिर से शिवराजजी मुख्यमंत्री बने तो फिर से 17 योजनाओं को शुरू करने का काम शिवराज सिंह चौहान ने किया है।

 

4.15 pm

कांग्रेस ने गरीबों के साथ किया छल

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सालों तक गरीबों के साथ छल करने का काम कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगियों ने किया। मोदीजी ने जो कहा था वो करके दिखाया और जमीन पर उतारा। उज्जवला योजना के बारे में अमित शाह ने कहा कि गैस के सिलेंडर पहले अमीरों के घर में थे। गरीब तो चूल्हे पर खाना बनाते थे। कंडे और लकड़ियों पर चूल्हा जलाती थी महिलाएं। उसकी आंखे चले जाती थीं चूल्हा फूंकते फूंकते। मोदीजी ऐसे प्रधानमंत्री आए जो गरीब घर से आए, चाय बेचने वाले ने मां के दर्द को बखूबी समझा। उज्जवला योजना शुरू होकर लगभग 9 करोड़ लोगों के घर सिलेंडर पहुंच गए। टीबी की बीमारी हो जाती थी। धुंआ रहित हो गया घर। मोदीजी यहां भी नहीं रुके। दोबारा उन्हें आशीर्वाद मिला। ज्यादा सीटों के साथ प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं के नाम जनगणना की सूची में नहीं आए। ऐसे उज्जवला योजना 2.0 के तहत यह सिलेंडर दिए जा रहे हैं। आज 5 ला माता बहनों को गैस का सिलेंडर मिल रहा है।

 

4.10.pm

अमित शाह का संबोधन शुरू

4.00 pm

अमित शाह वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। यहां उज्ज्वला 2.0 के अंतर्गत निशुल्क गैस वितरण कार्यक्रममें हिस्सा लेंगे।

 

2.20 pm
जनजाति के कल्याण के लिए समर्पित

हमने जनजातीय भाइयों को घर दिया है, घर में बिजली व शौचालय दिया है। अब घरों में पानी पहुंचा रहे हैं। साथ ही उन्हें 5 लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार का लाभ दिया है। भाजपा की सरकार चाहे केंद्र में हो या राज्य में, ये वंचितों के लिए काम करने वाली सरकार है। ये जनजाति के कल्याण के लिए समर्पित सरकार है।
2.10 pm
शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में पिता-पुत्र के बलिदान को देश याद रखेगा। उनसे प्रेरणा लेकर भारत के विकास के लिए लोग आगे आएंगे। जो लोग जनजातीय वर्ग को अलग करने का काम कर रहे हैं, उनके प्रयास को सफल नहीं होने देना। जनजातीय विकास के लिए भाजपा की सरकारें समर्पित है।

 

1.10 pm

हमने सभी राज्यों को कवर किया

शाह ने अपने संबोधन में कई बार कांग्रेस की सरकारों पर हमला बोला। कांग्रेस के जमाने में 9 राज्यों की केवल 10 वन उपजों को एमएसपी के तहत कवर किया गया है। मोदी सरकार आने के बाद सभी राज्यों की 49 उपजों को एमएसपी पर खरीदने की शुरुआत हुई है।

 

एकलव्य मॉडल पर बोले शाह

शाह ने कहा कि आदिवासी गांवों से स्कूल जाना बहुत कठिन होता है, इसलिए मोदीजी ने एकलव्य रेसीडेंसी स्कूल बनाने का काम किया है। 163 स्कूल स्वीकृत हो गए, ढाई सौ से अधिक स्कूल बनाना है। बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलेगी, तो संविधान प्रदत्त अधिकारों को वो जान पाएंगे। संविधान ने जो कर्तव्य दिए हैं, उनको वो जान पाएंगे। इसके लिए बहुत जरूरी है कि उसको अच्छी शिक्षा मिले। इसलिए मोदी जी ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का मॉडल अपनाकर प्रत्येक आदिवासी बहुल ब्लॉक में एक आवासीय विद्यालय बनाने का काम किया है। ट्राइबल इंस्टीट्यूट की स्थापना मोदीजी की कल्पना से हुई है।

2.05 pm

देशभर में बनेंगे संग्रहालय

देशभर में जनजातीय के बलिदानी लोगों को याद करने के लिए संग्रहालय बनाए जाएंगे। गुजरात, झारखंड, आंध्र, छत्तीसगढ़, केरल, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा, तेलंगाना, मणिपुर और मिजोरम में जनजातीय संग्रहालय बनाए जाएंगे। 200 करोड़ रुपयों में से 110 करोड़ रुपए खर्च भी कर दिए गए हैं। कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय के कल्याण की बात वोट लेने के लिए की, लेकिन कल्याण नहीं किया।

 

1.48 Pm
अमित शाह ने कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर मैं यहां आर अमर बलिदानी राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को श्रद्धांजलि देने। दोनों पिता-पुत्र ने गुलामी की जंजीरों से देश को आजाद कराने के लिए अपना बलिदान दे दिया था। इनके कारण ही हम 75 साल से स्वतंत्रता की सांस ले रहे हैं। 1857 से शुरू हुई आजादी की लड़ाई 15 अगस्त 1947 को खत्म हुई। इस वर्ष हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव मनाएंगे और देश के लिए बलिदान देने वालों को याद करेंगे। क्योंकि इतिहास लिखा गया तो उनका नाम नहीं लिखा गया।
1.46 Pm
अमित शाह का संबोधन शुरू।

1.45 pm

छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का नाम राजा शंकर शाह के नाम पर किया जाएगा। जिससे उनके नाम को अमर कर सकें।

1.37 pm

पेसा एक्ट लागू करेंगे

चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने पैसा एक्ट लागू नहं किया। सिर्फ बात करते रहे। भाजपा सरकार एक ऐतिहासिक फैसला कर रही है। पेसा एक्ट चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। यह जनजातीय भाइयों और बहनों के लिए लागू किया जाएगा। अमली जामा पहनाने के लिए सामुदायिक वन प्रबंधन समितियों की जिम्मेदारी ग्राम सभा को देने की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह भी मौजूद थे।

 

1.30 pm

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 89 विकासखंड में राशन वितरण का काम किया जाएगा। जनजातीय लोगों को मिलेगा फायदा। राशन वितरण में जो गाड़ी लगेगी वो भी जनजातीय वर्ग के लोगों की ही लगाई जाएगी।

1.23 pm

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें कई आदिवासियों को भूल गए। राजा शंकर नायक, टंट्या मामा, भीमा नायक को भूल गए। कांग्रेस ने कभी जनजातीय वर्ग के लिए काम नहीं किया।

1.10 pm

जनजातीय नायकों के कार्यक्रम में पहुंचे अमित शाह। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं संबोधन।

12.45 pm

जबलपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनजातीय नायकों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया।

12.30 pm

अमित शाह राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां शाह ने दोनों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x849e7w
11.50 AM
जललपुर में राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथ शाह के 164वें बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शाह इनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने भी जाएंगे।

11.46 AM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमित शाह का स्वागत किया। उन्हें पुष्पगुच्छ दिए गए।

swagath_i.png

11.45 AM
अमित शाह विशेष विमान से जबलपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुए।

11.30 AM
थोड़ी देर में आने वाले हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद राकेश सिंह समेत कई दिग्गज नेता स्वागत के लिए तैयार हैं।

Home / Jabalpur / पांच लाख महिलाओं को मिले उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो