scriptगर्म हवा ने बढ़ाई पारे की चाल, आज आंधी-बूंदाबांदी के आसार- देखें वीडियो | Patrika News
जबलपुर

गर्म हवा ने बढ़ाई पारे की चाल, आज आंधी-बूंदाबांदी के आसार- देखें वीडियो

गर्म हवा ने बढ़ाई पारे की चाल, आज आंधी-बूंदाबांदी के आसार- देखें वीडियो

जबलपुरJun 07, 2024 / 12:49 pm

Lalit kostha

today rainfall alert in jabalpur

today rainfall alert in jabalpur

जबलपुर .शहर में छाए बादल गुरुवार को कुछ हद तक छंट गए। तेज गर्म हवा चली। इसके चलते फिर तापमान बढ़ा व गर्मी ने जोर मारा। मौसम विभाग के अनुसार अब जबलपुर सभाग के जिलों में तापमान बढ़ेगा। कम से कम 9 जून तक यह स्थिति बनी रहेगी। जबलपुर जिले में भी शुक्रवार को आंधी, लू व वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
गर्मी का प्रकोप कम नही- गुरुवार को भी गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ । दोपहर को सड़के सूनसान नजर आईं। बादलों के चलते जोरदार उमस हुई। दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। यह 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। शाम को बादलों की वजह से उमस बढ़ गई। रात का न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। शुक्रवार को तापमान बढ़ने की संभावना है।
मानसून समय पर आने की उमीद

मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून ने केरल में समय से एक दिन पहले दस्तक दे दी है। जिससे प्रदेश में भी समय पर मानसून के आने की उमीद बढ़ गई है। शुक्रवार को जबलपुर सहित सभाग के डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलेगी। कुछ स्थानों पर आंधी के साथ बारिश हो सकती है।आसमान से बिजली गिरने की संभावना है।

Hindi News/ Jabalpur / गर्म हवा ने बढ़ाई पारे की चाल, आज आंधी-बूंदाबांदी के आसार- देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो