scriptअपने ही बूथ पर हारे भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार | Jabalpur Assembly elections,polling station,CongressBJP and Congress | Patrika News
जबलपुर

अपने ही बूथ पर हारे भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार

मप्र विधानसभा चुनाव परिणाम: जबलपुर में भाजपा ने सात और कांग्रेस के खाते में आई है एक सीट

जबलपुरDec 09, 2023 / 01:26 pm

gyani rajak

Rajasthan Assembly Election 2023 Result

Rajasthan Assembly Election 2023 Result

जबलपुर. विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद आए परिणामों में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले की आठ में सात सीटों पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस के हाथ में केवल एक सीट आई। कांग्रेस के कुछ उम्मीदवार तो अपने बूथ पर ही हार गए थे। उनसे ज्यादा मत भाजपा के उम्मीदवारों को मिले। वहीं कांग्रेस के एक उम्मीदवार को भी इस मामले में झटका लगा।
मतगणना के उपरांत निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्र के आधार पर परिणामों की सूची जारी की है। इसमें परिणाम चौकाने वाले सामने आए हैं। आमतौर पर यह माना जाता है कि जो उम्मीदवार जिस मतदान केंद्र पर अपना मत देता है, उस मतदान केंद्र पर उसे विरोधी उम्मीदवार से ज्यादा मत मिलने चाहिए। यह उसकी साख से जुड़ा प्रश्न भी होता है। उस मतदान केंद्र में उनके कितने समर्थक है। गौरतलब है उम्मीदवार के साथ किसी भी मतदाता का मतदान केंद्र उसके घर के नजदीक बनता है।
bargi-election-result.png

पनागर में दोनों प्रत्याशियों अच्छे मत

पनागर विधानसभा की बात करें तो यहां पर भाजपा से सुशील तिवारी और कांग्रेस से राजेश पटेल के बीच मुकाबला था। इसमें तिवारी ने जीत हासिल की। तिवारी अपता मत उत्तर विधानसभा क्षेत्र में देते हैं। उनका मतदान केंद्र 46 है। यहां भाजपा उम्मीदवार अभिलाष पांडेय को वे 357 मत दिलाने में कामयाब रहे। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार विनय सक्सेना को 172 मत मिले। पनागर के कांग्रेस उम्मीदवार राजेश पटेल अपने मतदान केंद्र में भाजपा से ज्यादा मत हासिल कर पाए। उन्हें 490 मत मिले तो भाजपा के सुशील तिवारी को 188 मत ही मिल पाए। पूर्व विधानसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार लखन घनघोरिया ने जीत हासिल की। घनघोरिया अपना मत उत्तर विधानसभा में देते है। मतदान केंद्र संख्या 171 की बात करें तो इस पर कांग्रेस को मात्र 147 मिले वहीं भाजपा उम्मीदवार अंचल सोनकर 320 मत लेने में कामयाब रहे। सोनकर का मतदान केंद्र 199 था। वे अपने केंद्र में हार गए। उन्हें मात्र 199 मत तो कांग्रेस उम्मीदवार लखन घनघोरिया को 253 मत मिले।

दो कांग्रेसियों को झटका, भाजपा जीती

केंट विधानसभा की बात करें तो यहां पर भाजपा से अशोक रोहाणी और कांग्रेस से अभिषेक चिंटू चौकसे मुख्य प्रतिद्वंदी थे। रोहाणी का मतदान केंद्र क्रमांक 128 था। इस केंद्र पर उन्हें 411 मत मिले तो चौकसे को मात्र 171 मत ही हासिल कर पाए। यदि चौकसे के मतदान केंद्र संख्या 151 की बात करें तो उन्हें महज 187 मत प्राप्त हुए। यहां भी रोहाणी ने बाजी मारी। उन्हें चौकसे से अधिक यानि 375 मत मिले। बरगी विधानसभा के परिणामों पर नजर डाले तो यहां भाजपा के नीरज सिंह लोधी ने जीत हासिल की। नीरज का मतदान क्रमांक 23 था। इस पर उन्हें 825 मत मिले तो विरोधी संजय यादव को मात्र 78 मत प्राप्त हुए। यदि कांग्रेस उम्मीदवार यादव के मतदान केंद्र 202 की बात करें तो यहां पर भाजपा को 474 और कांग्रेस को 411 मत मिले।

jabalpur-cant-election-result.png

 

सिहोरा और पश्चिम में बची रही लाज

सिहोरा विधानसभा की बात करें तो यहां भाजपा से संतोष बरकडे़ तो कांग्रेस से एकता ठाकुर आमने-सामने थीं। इसमें संतोष जीतने में कामयाब रहे। उनके मतदान केंद्र 13 की बात करें तो उन्हें 364 और एकता ठाकुर को 157 मत मिले। वहीं एकता की बात करें तो वे मतदान क्रमांक 62 में वोट डालती हैं। वे अपने केंद्र में 415 मत हासिल करने में कामयाब रहींं। वहीं बरकडे़ को यहां 377 वोट से संतोष करना पड़ा। पश्चिम में भाजपा से सांसद राकेश सिंह एवं पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत के बीच टक्कर थी। इसमें राकेश ने जीत हासिल की। राकेश सिंह केंट में मतदान करते हैं। उनके निवास के पास 135 मतदान केंद्र में वे केंट प्रत्याशी रोहाणी को 359 मत दिलाने में कामयाब रहे। वहीं कांग्रेस को 210 मत मिले। वहीं तरुण भनोत की चर्चा करें तो वे 124 नंबर मतदान केंद्र में वोट डालते हैं। उन्हें 429 और भाजपा के राकेश सिंह को 331 मत हासिल हुए।

rajasthan_election_2023_1.jpg

Hindi News/ Jabalpur / अपने ही बूथ पर हारे भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार

ट्रेंडिंग वीडियो