scriptजबलपुर पुलिस ने पकड़े दो ईनामी बदमाश | Jabalpur police caught two prize crooks | Patrika News
जबलपुर

जबलपुर पुलिस ने पकड़े दो ईनामी बदमाश

-करीब पांच महीने से पुलिस को थी इन बदमाशों की तलाश

जबलपुरNov 25, 2021 / 11:19 am

Ajay Chaturvedi

crime (symbolic photo)

crime (symbolic photo)

जबलपुर. जिला पुलिस ने पांच महीने की कड़ी मशक्कत के बाद दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर रखा था।
घटना के संबंध में चरगवां टीआई विनोद पाठक का कहना है कि पांच माह पूर्व राजकुमार मेहरा और महेंद्र मेहरा के विरुद्ध छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामला किया गया था। पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी रही। दोनों आरोपियों का पता न लगने पर इन पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने इन पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया।
ये भी पढें- बीटेक स्टूडेंट्स से लूट मामले में 3 गिरफ्तार

इस बीच बुधवार को मुखबिर ने दोनों आरोपियों के बारे में सूचना दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुढवानी निवासी राजकुमार मेहरा और प्रेमनगर दामन खमरिया निवासी महेंद्र मेहरा को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश करते हुए अदालत के निर्देश पर जेल भेज दिया गया।

Home / Jabalpur / जबलपुर पुलिस ने पकड़े दो ईनामी बदमाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो