scriptऐसी होगी सीएम शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा, शाह दिखाएंगे हरी झंडी | latest updates to CM shivraj Singh Jan ashirwad yatra | Patrika News
जबलपुर

ऐसी होगी सीएम शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा, शाह दिखाएंगे हरी झंडी

महाकाल का पूजन कर शुरू होगी जन आशीर्वाद यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष ने साझा की जानकारी

जबलपुरJun 30, 2018 / 09:11 pm

Premshankar Tiwari

latest updates to CM shivraj Singh Jan ashirwad yatra

latest updates to CM shivraj Singh Jan ashirwad yatra

 

जबलपुर। भगवान महाकाल का पूजन कर 14 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। जनता से आशीर्वाद लेने लगभग 55 दिन की यात्रा प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। ये जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह ने शनिवार को पार्टी की संभागीय बैठक में सभी पदाधिकारियों को दी। पार्टी के दीक्षितपुरा स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जन कल्याण के लिए प्रदेश सरकार ने योजनाएं बनाईं जिनका जनता का लाभ भी मिल रहा है। इसीलिए एक बार जनता से आशीर्वाद लेने उनके बीच जाएंगे।

यात्रा से बनेगा वातावरण
बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व यात्रा के संयोजक अजय प्रताप सिंह ने कहा कि जनता ही जनार्दन का रूप है और भाजपा लगातार जनता के बीच में रहकर सेवक के रूप में काम कर रही है। यात्रा में जनता की बड़ी भागीदारी हो इसके लिए सभी जिम्मेदारी के साथ सहभागिता करें। यात्रा से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में वातावरण बनेगा।

अबकी बार 200 पार
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा को शुरुआत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। यात्रा के पहले चरण में मुख्यमंत्री चौहान लगभग 300 किमी का सफ र तय करेंगे। 11 विधानसभा क्षेत्रों में उनका रथ पहुंचेगा। दूसरा चरण मैहर में शारदा मैया के पूजन से शुरू होगा। दो दिन की इस यात्रा को नागौद में विराम दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विंध्य अंचल के 7 विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचेंगे। जुलाई में जन आशीर्वाद यात्रा के तीन और चरण होंगे। यात्रा 25 सितम्बर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में पूरी होगी। उन्होंने कहा अबकी बार 200 पार का नारा सार्थक करने सभी को सभी को प्राण.प्रण से जुटना होगा।

ये रहे शामिल
बैठक में कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, राज्यमंत्री शरद जैन, सांसद बोधसिंह भगत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, प्रदेश मंत्री कन्हैयाराम रघुवंशी, रूचिराम गुरवानी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर, संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, शिव पटेल, पीताम्बर टोपनानी, रमेश रंगलानी, डॉ सुनील जैन, रतन सिंह ठाकुर, राकेश पॉल, नरेन्द्र राजू परमार सहित संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिलों से महामंत्री, विधायक अन्य जनप्रतिनिधि व यात्रा के पदाधिकारी शामिल थे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो