scriptडेंगू पर नियंत्रण को कांग्रेस ने किया प्रदर्शन तो मिली लाठियां | Lathi charge on Congress workers in Jabalpur | Patrika News
जबलपुर

डेंगू पर नियंत्रण को कांग्रेस ने किया प्रदर्शन तो मिली लाठियां

-नगर निगम का पुतला जलाने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का बल प्रयोग

जबलपुरSep 13, 2021 / 06:39 pm

Ajay Chaturvedi

नगर निगम का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता

नगर निगम का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता

जबलपुर. एक ओर कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ने लगा है। डेंगू पहले से ही पांव पसार चुका है। ऐसे में जब कांग्रेस कार्यकर्ता इसके विरोध में सड़क पर उतरे और नगर निगम का प्रतीकात्मक पुतला जलाने की कोशिश की तो उन पर लाठियां बरसाई गईं। आरोप है कि सीएसपी रांझी की अगुवाई में पुलिस ने कांग्रेसजनों पर लाठी चार्ज किया। वो भी तब जब मौके पर कोई मजिस्ट्रेट स्तर का अधिकारी मौजूद नहीं था। ऐसे में कांग्रेसियों ने पुलिस पर बीजेपी एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाते हुए इस घटना की न्यायिक जांच की मांग कर दी और वो अपनी मांग पर अड़े रहे। ऐसे में जब हालात बेकाबू होते नजर आए तो एएसपी नार्थ संजय अग्रवाल को मौके पर पहुंचना पड़ा।
बता दें कि जिले में डेंगू से सर्वाधिक बदतर स्थिति रांझी में है। यहां तीन से चार हजार लोग बुखार-वायरल और मच्छरजनित बीमारियों से पीड़ित हैं। डेंगू की पुष्टि वाले मरीजों में भी सबसे अधिक यहीं के हैं। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता रवींद्र कुशवाहा की अगुवाई में मानेगांव में प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ता नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रतीकात्मक पुतला जलाने पहुंचे, तो पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई। फिर सीएसपी रांझी ने लाठीचार्ज करा दिया।
ये भी पढें- जबलपुर में कोरोना रिटर्न, 10 दिन में मिले इतने केस, शासन तक में मचा हड़कंप

इस प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो