scriptलोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के विवेक तन्खा की नामांकन रैली से पहले कलेक्टर एसपी ने लगा दी पूरी फोर्स और फिर… देखें वीडियो | lok sabha election 2019: congress leader vivek tankha nomination rally | Patrika News
जबलपुर

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के विवेक तन्खा की नामांकन रैली से पहले कलेक्टर एसपी ने लगा दी पूरी फोर्स और फिर… देखें वीडियो

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के विवेक तन्खा की नामांकन रैली से पहले कलेक्टर एसपी ने लगा दी पूरी फोर्स और फिर… देखें वीडियो

जबलपुरApr 09, 2019 / 03:32 pm

Lalit kostha

lok sabha election 2019

lok sabha election 2019

जबलपुर। जबलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बहुत देरी से घोषित होने के कारण कांग्रेस अब तक प्रचार भी शुरू नहीं कर पाई है। वहीं भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और पिछले तीन कार्यकाल से वर्तमान सांसद राकेश सिंह पर एक बार फिर विश्वास जताया है। सोमवार को राकेश सिंह ने रैली निकालकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। वहीं मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस के विवेक तन्खा अपना नामांकन दाखिल करने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। उनके साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।

आचार संहिता उल्लंघन को देखते हुए कलेक्टर व एसपी ने पहले ही 100 मीटर की दूरी पर रैली को रोकने के प्रबंध कर लिए हैं। सीआरपीएफ के जवानों को पहले ही घंटाघर के पास बैरिकेट्स लगाकर खड़ा कर दिया गया है। ताकि मामला तूल न पकड़े। क्योंकि राकेश सिंह के नामांकन दाखिल करने के दौरान आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। इसमें एक सांसद प्रहलाद पटेल समेत तीन विधायकों व महापौर पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने कुछ चुनिंदा कैमरामैन व मीडिया कर्मियों को ही नामांकन कक्ष में जाने की अनुमति प्रदान की है। जिससे मीडिया कर्मियों व वहां मौजूद अधिकारियों के बीच बहस भी हुई है।

जबरदस्त फोर्स को देखते हुए कांग्रेसियों में गुस्सा तो देखा गया लेकिन कोई कुछ कर नहीं पाया है। वहीं शांति व्यवस्था की अपील करते हुए मंत्री लखन घनघोरिया, मंत्री तरुण भनोत ने कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील भी की है।

रोचक होगा मुकाबला
लोकसभा चुनाव 2019 का मुकाबला जोरदार व रोचक होने की संभावना है। एक ओर जहां राकेश सिंह चौथी बार सांसद बनने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं, वहीं कांग्रेस विधानसभा में मिली जीत को एक बार फिर दोहराना चाह रही है। इस बार जबलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा-काग्रेस के चार-चार विधायक हैं। जिससे यह चुनाव बहुत ही रोचक होने वाला है।

Home / Jabalpur / लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के विवेक तन्खा की नामांकन रैली से पहले कलेक्टर एसपी ने लगा दी पूरी फोर्स और फिर… देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो