scriptलोकसभा चुनाव 2019: मप्र के इस शहर में मोदी नहीं कर पाएंगे सभा, भाजपा में खलबली- वीडियो | Lok Sabha Elections 2019: terrorist attack at pm modi in mp | Patrika News
जबलपुर

लोकसभा चुनाव 2019: मप्र के इस शहर में मोदी नहीं कर पाएंगे सभा, भाजपा में खलबली- वीडियो

लोकसभा चुनाव 2019: मप्र के इस शहर में मोदी नहीं कर पाएंगे सभा, भाजपा में खलबली- वीडियो

जबलपुरApr 21, 2019 / 12:46 pm

Lalit kostha

lok sabha elections 2019

लोकसभा चुनाव 2019: मप्र के इस शहर में मोदी नहीं कर पाएंगे सभा, भाजपा में खलबली- वीडियो

जबलपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा को जबलपुर में अनुमति नहीं दी गई है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों को मद्देेनजर रखते हुए यह निर्णय लिया है। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। भाजपा ने एक सोची समझी राजनीतिक सोच बताया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जो प्रशासन प्रधानमंत्री मोदी को सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकता, वह लाखों की आबादी वाले शहर में शांतिपूर्ण मतदान कैसे करा पाएगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया है।


पूर्व महापौर प्रभात साहू, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने पत्रकारवार्ता में जिला प्रशासन को जमकर घेरा। आरोप लगाया कि जिला निर्वाचन के वे अधिकारी जो शहर के बीचोबीच स्थित शहीद स्मारक गोल बाजार में प्रधान मंत्री को सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकते। वे भला 26 लाख की आबादी वाले जबलपुर में निष्पक्ष चुनाव कैसे कराएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिला निर्वाचन से जुड़े अधिकारी पूरी तरह से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तंखा के दबाव में काम कर रहे हैं। यही वजह है कि वे भी शहर में पीएम की सभा नहीं होने देना चाहते। क्योंकि ऐसा होने पर कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव में नुकसान हो सकता है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित अब तक भाजपा के द्वारा जो भी शिकायत देखी गई। उनमें निर्वाचन अधिकारी के द्वारा उपयुक्त कार्रवाई नहीं की गई। इसके मद्देनजर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव परीक्षक से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया है।

भाजपा नगर अध्यक्ष ठाकुर ने बताया कि जिले में निष्पक्ष चुनाव कराने मौजूदा जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर छवि भारद्वाज के स्थानांतरण की भी मांग की गई है। भाजपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी आरोप लगाया चुकी प्रदेश के मुख्य सचिव एचआर मोहंती के कई न्यायालयीन मामलों में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तंखा पैरवी कर रहे। इसलिए मुख्य सचिव मोहंती के दबाव में जिला निर्वाचन अधिकारी कांग्रेस के पक्ष में काम कर रहे हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है।

Home / Jabalpur / लोकसभा चुनाव 2019: मप्र के इस शहर में मोदी नहीं कर पाएंगे सभा, भाजपा में खलबली- वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो