शव को भी बनाया वीभत्स
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर के पीछे बुधवार की सुबह एक महिला की लाश मिली थी। शव की हालत बहुत खराब थी, लाश बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह गला घोंटने और मारपीट करने से होना बताई गई। इस पर पुलिस ने पड़ताल करनी शुरु कर दी। इस दौरान पता चला कि यह शव कूडऩ गांव की रहने वाली एक महिला का है।
मां का गला घोंटा
पुलिस जांच के दौरान यह बात सामने आई कि कुछ दिनों पूर्व से मृतका के बेटे से उसके संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। इस पर पुलिस ने उसके बेटे से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। बेटे ने पुलिस को बताया कि उसनेे ही मां को गला घोंटकर मारा था। मां की हत्या कर उसकी लाश त्रिपुर सुंदरी मंदिर के पास फेंक दी थी।
बहन-बहनोई को पैसे देने से हुआ नाराज
महज १७ साल के इस किशोर ने मामूली विवाद पर ही मां को मार डाला था। उसकी बहन ने अन्य समाज के युवक से प्रेमविवाह किया था। जिससे वह नाराज रहता था। कुछ दिन पूर्व उसकी मां ने कुछ रुपए उसकी बहन और बहनोई को दे दिए थे। किशोर ने मां की इस बात का विरोध किया तो मां ने उसे डांट दिया था। इस पर गुस्साए बेटे ने मां को ही मार डाला।