scriptमकर संक्रांति 2020: 14 नहीं 15 जनवरी को होगा पुण्यकाल का स्नान, शोभन योग में बदलेगी सूर्य दशा | Makar Sankranti 2020 : 14 or 15 january 2020, punya kaal muhurat kite | Patrika News
जबलपुर

मकर संक्रांति 2020: 14 नहीं 15 जनवरी को होगा पुण्यकाल का स्नान, शोभन योग में बदलेगी सूर्य दशा

मकर संक्रांति 2020: 14 नहीं 15 जनवरी को होगा पुण्यकाल का स्नान, शोभन योग में बदलेगी सूर्य दशा
 

जबलपुरJan 13, 2020 / 10:40 am

Lalit kostha

makar sankranti

makar sankranti

जबलपुर. इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी के बजाय 15 जनवरी को माघ कृष्ण पंचमी के दिन मनाया जाएगा। ऐसा सूर्य का राशि परिवर्तन सूर्यास्त के बाद होने के कारण हो रहा है। ज्योतिषविदों के अनुसार सूर्य की ग्रह दशा में बदलाव 14 जनवरी की शाम को 7.53 बजे से रहा है। इस दौरान शोभन योग है। सूर्यास्त के बाद सूर्य देवता के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश के कारण पुण्यकाल अगले दिन सुबह होगा। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और शोभन योग में मकर संक्रांति पडऩे से महत्व बढ़ गया है। सूर्य की ग्रह दशा में परिवर्तन के साथ एक महीने से शुभ कार्यों पर लगी रोक भी हट जाएगी।

सुबह 7.19 से शाम 5.46 बजे के बीच पुण्यकाल
सुबह 8.44 से शाम 4.27 बजे विशेष पुण्यकाल


होंगे उत्तरायण- ज्योतिषविद जनार्दन शुक्ला के अनुसार सूर्य के साथ शनि, बुध, केतु और गुरु 14 जनवरी तक बने रहेंगे। इसके बाद ग्रहों का संयोग टूटेगा। मकर राशि में सूर्य प्रवेश होते ही सूर्य छह माह के लिए दक्षिणायन से उत्तरायण होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य के धुन से मकर राशि में प्रवेश करने के कारण ही इस काल को मकर संक्रांति कहा जाता है। मान्यता है कि संक्रांति के दिन सूर्योदय के पूर्व पवित्र नदी में स्नान से पुण्य का संचय होता है। संक्रांति पर ग्वारीघाट सहित नर्मदा तटों पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालु स्नान करेंगे। घरों में तिल-गुड़ के लड्डू बनाए जा रहे हैं। सूर्य और शनि की विशेष दशा के कारण संक्रांति पर दान का विशेष महत्व है। तिल एवं गुड़, खिचड़ी और शीतवस्त्र दान की परम्परा है।

 

makar sankranti

संक्रांति पर रामपुर तक ही जा पाएंगे भारी वाहन
मकर संक्रांति के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था जारी की है। इसके अनुसार रामपुर से आगे भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ मिनी मेट्रो, ऑटो व बाइक वालों को ही आगे जाने की अनुमति होगी। दो और चार पहिया वाहनों को रामपुर चौक से खंदारीनाला होते हुए अवधपुरी मोड़ से डायवर्ट कर दशहरा मैदान स्थित पार्र्किंग स्थल जाना होगा। जबकि मिनी मेट्रो अवधपुरी से होकर सिद्धगणेश तक जाएंगी। रामपुर से सिद्धगणेश के बीच में सवारी उतारने या बिठाने की अनुमति नहीं रहेगी। सभी ऑटो रेतनाका से डायवर्ट होकर रामलला मंदिर तक आ-जा सकेंगे। उन्हें भी रामपुर से रेतनाका के बीच में सवारी बिठाने या उतारने की अनुमति नहीं होगी। एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि 14 जनवरी को झंडा चौक, साकेतधाम, बर्मन मोहल्ला, ग्वारीघाट और आसपास वाले सभी मार्ग नो-वीकल जोन घोषित रहेंगे। गोराबाजार से तिलहरी-बिलहरी होते हुए ग्वारीघाट तक आने वाले मार्ग पर भी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पार्र्किंग व्यवस्था आयुर्वेदिक संस्थान, दशहरा मैदान में बनाई गई है।
भेड़ाघाट-सगड़ा बायपास से मिनी मेट्रो के अलावा सभी भारी वाहनों का भेड़ाघाट मार्ग पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मिनी मेट्रो व ऑटो भेड़ाघाट हाईस्कूल भड़पुरा तिराहा तक ही जा सकेंगे। वहीं भेड़ाघाट की आने से आने वाले मिनी मेट्रो व ऑओ जनपद पंचायत मैदान तक आ सकेंगे।
तिलवारा घाट- सगड़ा से आगे वाहन नहीं जा सकेंगे। वहीं सिवनी की ओर से आने वाले वाहन तिलवारा से होकर सगड़ा होकर नहीं जा सकेंगे। यहां श्रद्धालुओं के लिए लिटिल वल्र्ड स्कूल मैदान व तिलवारा नयापुल के नीचे पार्किंग स्थल बनाया गया है।

Home / Jabalpur / मकर संक्रांति 2020: 14 नहीं 15 जनवरी को होगा पुण्यकाल का स्नान, शोभन योग में बदलेगी सूर्य दशा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो