script#IRCTC : जबलपुर से चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त, कई के रुट बदले – देखें पूरी सूची | Many trains cancelled from Jabalpur, Many routes changed - see full li | Patrika News
जबलपुर

#IRCTC : जबलपुर से चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त, कई के रुट बदले – देखें पूरी सूची

#IRCTC : जबलपुर से चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त, कई के रुट बदले – देखें पूरी सूची

जबलपुरJan 16, 2024 / 05:46 pm

Lalit kostha

trains cancelled

trains cancelled

जबलपुर . रेलवे में इंटरलॉकिंग के साथ अन्य विकास के काम यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। कई माह पहले से बर्थ का रिजर्वेशन कराने वाला यात्री संशय में रहता है कि कहीं कोई इंटरलॉकिंग का काम अचानक शुरू न हो जाए और उसकी ट्रेन निरस्त न हो जाए। रेलवे में रेल लाइन के निर्माण एवं रखरखाव कार्य के चलते इस तरह की परेशानी आए दिन बन रही है। दो माह के दौरान आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। लगातार ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किए जाने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8ri1sr

यह ट्रेन रहेगी निरस्त

रेल प्रशासन ने इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस को 17 जनवरी तक और प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस को 16 जनवरी तक जबलपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट और शार्ट ओरजिनेट किया जाएगा।

यात्रा करनी पड़ी रद्द

यात्री अनितेष मोहंती, डॉ. गजेश खरे कहते हैं कि दो बार उनके परिजन को अपनी यात्रा निरस्त करानी पड़ी। इसके कारण जरूरी कार्य प्रभावित हुए। रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य निखिल देस्कर कहते हैं कि इस संबंध में यात्रियों को होने वाली परेशानी को बैठक में रखा जाएगा। समिति सदस्य अरुण सिंह पवार कहते हैं कि मंडलों को निर्माण कार्य त्योहार विशेष को ध्यान में रखकर कराना चाहिए।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8ri1sp

ये आंशिक निरस्त
साकेत एक्सप्रेस 17 और 20 जनवरी को सुल्तानपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट और सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट के मध्य आंशिक निरस्त की गई। अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साकेत एक्सप्रेस 18 और 21 जनवरी को सुल्तानपुर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। अयोध्या कैंट-सुल्तानपुर के मध्य निरस्त रहेगी। इसी तरह सुल्तानपुर-रामेश्वरम एक्सप्रेस 17 जनवरी को सुल्तानपुर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट और अयोध्या कैंट- सुल्तानपुर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। रामेश्वरम-अयोध्या केंट एक्सप्रेस सोमवार को सुल्तानपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर अयोध्या कैंट के मध्य आंशिक निरस्त कर दी गई है।

Hindi News/ Jabalpur / #IRCTC : जबलपुर से चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त, कई के रुट बदले – देखें पूरी सूची

ट्रेंडिंग वीडियो