scriptआज है दुर्लभ संयोग, कई गुना अधिक मिलेगा दान-पुण्य का फल | Mauni Amavasya Vrat 2016 is on February 08 | Patrika News
जबलपुर

आज है दुर्लभ संयोग, कई गुना अधिक मिलेगा दान-पुण्य का फल

इस बार मौनी व सोमवती अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है। 2016 में ये 8 फरवरी (सोमवार) को देशभर में मनाई जा रही है।

जबलपुरFeb 08, 2016 / 01:15 pm

Abha Sen

इस बार मौनी व सोमवती अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है। 2016 में ये 8 फरवरी (सोमवार) को देशभर में मनाई जा रही है। शास्त्रों के अनुसार मौनी व सोमवती अमावस्या के महासंयोग में दान-पुण्य का कई गुना अधिक फल मिलेगा।

बढ़ जाता है महत्व
मौनी अमावस्या के दिन सूर्य तथा चंद्रमा गोचरवश मकर राशि में आते हैं, इसलिए यह दिन एक संपूर्ण शक्ति से भरा हुआ और पावन अवसर बन जाता है। मकर राशि, सूर्य तथा चंद्रमा का योग इसी दिन होता है, अत: इस अमावस्या का महत्व और बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें: आज है शनि का दिन, जानें आज के शुभ मुहूर्त और और नक्षत्र

मनु ऋषि का जन्म
इस दिन पवित्र नदियों व तीर्थ स्थलों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या के दिन मौन धारण कर मानसिक जाप करने से कई गुना अधिक फल मिलता है। इस दिन मनु ऋ षि का जन्म भी माना जाता है। इसलिए भी इस अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता हैं।

Narmada

दान पुण्य का फल

इससे पहले मौनी व सोमवती अमावस्या 23 फरवरी 2012 को एक साथ आई थीं। अब तीन साल बाद 4 फरवरी 2019 में फि र से आएंगी। इस दिन किए गए दान-पुण्य का कई गुना अधिक फल मिलेगा। इस दिन पवित्र नदियों एवं सरोवरों में डुबकी लगाकर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

Home / Jabalpur / आज है दुर्लभ संयोग, कई गुना अधिक मिलेगा दान-पुण्य का फल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो