scriptमप्र में मानसून की आहट, इस दिन से बरसेंगे झमाझम बादल | monsoon arrival in madhya pradesh news in hindi | Patrika News
जबलपुर

मप्र में मानसून की आहट, इस दिन से बरसेंगे झमाझम बादल

मप्र में मानसून की आहट, इस दिन से बरसेंगे झमाझम बादल
 

जबलपुरJun 08, 2019 / 10:36 am

Lalit kostha

monsoon

monsoon arrival in madhya pradesh

जबलपुर। मौसम के मिजाज में शुक्रवार दोपहर अचानक बदल गया। सुबह से झुलसाने वाली तेज धूप के बाद दोपहर में बादलों की दस्तक हुई। मामूली बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान 20 से 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चली। बादल छाने व बूंदाबांदी से दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। लेकिन रात को उमस ने लोगों को परेशान कर दिया।

news facts-

सुबह से तेज धूप, दोपहर बाद छाए बादल, बूंदाबांदी
तापमान में मामूली गिरावट, बारिश का पूर्वानुमान
बूंदाबांदी का असर ये हुआ कि शनिवार सुबह सूर्यदेव के तांडव के साथ ही उमस ने लोगों को हलाकान कर रखा है। पारा नीचे आने के बजाए ऊपर ही बना हुआ है। दोपहर तक पारा 45 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में मानसून की आहट दिखाई व सुनाई देने लगी है। कहीं कहीं बादलों ने झमाझम बारिश कर इसका संकेत भी दे दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दस दिनों में बारिश शुरू हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमन 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था। सुबह से छह से सात किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिणी हवा चली। दोपहर बाद हवा की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गई। सुबह के समय नमी 47 प्रतिशत, तो शाम के समय आद्र्रता 37 प्रतिशत दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 48 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया। गत वर्ष 7 जून को अधिकत तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जबलपुर सहित आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Home / Jabalpur / मप्र में मानसून की आहट, इस दिन से बरसेंगे झमाझम बादल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो