scriptमप्र में आंधी तूफान चलने की चेतावनी, शाम को अंधड़ रात को गरजकर बरसे बादल- देखें वीडियो | mp heavy rain alert today, weather changes in mp | Patrika News
जबलपुर

मप्र में आंधी तूफान चलने की चेतावनी, शाम को अंधड़ रात को गरजकर बरसे बादल- देखें वीडियो

मप्र में आंधी तूफान चलने की चेतावनी, शाम को अंधड़ रात को गरजकर बरसे बादल- देखें वीडियो
 

जबलपुरMay 11, 2021 / 01:03 pm

Lalit kostha

Weather Alert

Weather Alert : दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बना सिस्टम देगा गर्मी से राहत, अगले 4 दिनों तक प्रदेशभर में गरज-चमक

जबलपुर/ प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र का लगातार तीसरे दिन शहर के मौसम पर असर रहा। सोमवार सुबह हल्की धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही। उमस ने परेशान किया। बादलों के कारण पारा स्थिर रहा। दोपहर तक हल्के बादल छाने लगे। शाम होते ही हवा की गति बढऩे लगी। मौसम करवट लेने लगा। शाम लगभग 6 बजे 38-40 किमी प्रतिघंटा की गति से धूल भरी हवा चली। बादल गरजने के साथ ही आकाशीय बिजली की चमक हुई। अंधड़ के बीच कुछ देर तक बारिश हुई। उसके बाद उमस बढ़ गई। चिपचिपी गर्मी ने बेचैन किया। रात को नमी भरी हवा चलने से गर्मी का असर कम हुआ।

Home / Jabalpur / मप्र में आंधी तूफान चलने की चेतावनी, शाम को अंधड़ रात को गरजकर बरसे बादल- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो