scriptnational farmer day : इस टेक्नोलॉजी की मदद से आप खेती में पा सकते हैं ज्यादा मुनाफा | National Farmer Day Today | Patrika News
जबलपुर

national farmer day : इस टेक्नोलॉजी की मदद से आप खेती में पा सकते हैं ज्यादा मुनाफा

नेशनल फार्मर डे आज : शहर के यंग फार्मर्स ने तैयार किए नए कॉन्सेप्ट, स्वरोजगार के रूप में भी अपनाया

जबलपुरDec 23, 2018 / 01:39 am

abhishek dixit

Custom hiring scheme started for farmers

Custom hiring scheme started for farmers

जबलपुर. टेक्नोलॉजी ने हर जगह अपने पांव पसार लिए हैं। फिर चाहे भौतिक सुख-सुविधाओं की बात हो या कम्यूनिकेशन की। टेक्नोलॉजी से कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रहा है। शहर के किसान भी अब टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। नेशनल फार्मर डे के अवसर पर हम आपसे मिलवा रहे हैं ऐसे लोगों से, जो कि खेती के काम को आसान बना रहे हैं। ऐसे यंग फार्मर हैं, जो कि फलों-सब्जियों को बिना किसी देरी के लोगों के पास पहुंचाने का काम एप्स से कर रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी टेक्नोलॉजी की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, जिससे फार्मिंग का काम बेहतर तरीके से हो सके। नए-नए आइडिया पर काम कर रहे हैं।

वेबसाइट से सब्जियों की बुकिंग
शहर में एक युवा प्रवेश मालवीय टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए शहर के लोगों को अच्छी सुविधाएं दे रहे हैं। वे किसान परिवार से जुड़े नहीं है, लेकिन शहर के लोगों को हाइजनिक और ताजी सब्जियां मुहैया करवाना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने ऑनलाइन वर्क शुरू किया, जो वर्किंग मूड में आना वाला है। ट्रायल कम्प्लीट हो चुका है। तिलहरी एरिया में इसकी शुरुआत की थी। एप और वेबसाइट के जरिए सब्जियों की बुकिंग होती है। ताजी और हरी सब्जियां वन क्लिक पर होम डिलीवर की जाएगी।

जीरो टिल फार्मिंग का फंडा
पनागर के समीप एक गांव में रहने वाले सतीश दुबे ने बताया कि उन्होंने कई वर्ष पहले ही अपनी खेती को टेक्नीकली रिच कर लिया था। जीरो टिल की मदद से बुआई की जाती है। संरक्षित खेती की दिशा में यह देश का पहला गांव बन गया है। इससे पानी से लेकर समय की बचत होती है। सतीश बताते हैं कि इस तरह से खेती करने में कई तरह के फायदे हो रहे हैं, जिससे उत्पादन भी बढ़ा है और नुकसान की गुंजाइश कम रही।

ओनियन हारवेस्टर मशीन का डिजाइन दिया
एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पांच होनहार विद्यार्थियों ने तकनीकी नवाचार पर मशीन डिजाइन तैयार किया। स्टूडेंट्स ने ओनियन हारवेस्टर (खेत में मिट्टी से प्याज निकालने एवं साफ करने की मशीन) का डिजाइन कर प्रस्तुत किया। इस डिजाइन को राष्ट्रीय स्तर पर चुन लिया गया था। पिछले माह की यह उपलब्धि जवाहरलाल कृषि विवि को मिली थी। विशाल बैरागी, धर्मेन्द्र कुमार, विशाल पटेल, शिवानी गुप्ता एवं टोनी राठौर ने अथक परिश्रम से यह डिजाइन तैयार किया था।

इसलिए मनाते हैं यह दिवस
किसान दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर को मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह किसानों के सर्वमान्य नेता थे। उन्होंने भूमि सुधार पर काफी काम किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो