scriptनए प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन मंत्री रहते एबीवीपी में फूंके थे प्राण | new bjp chief VD Sharma was abvp sangathan mantri in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

नए प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन मंत्री रहते एबीवीपी में फूंके थे प्राण

शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा के यूथ नेताओं में उत्साह

जबलपुरFeb 17, 2020 / 12:53 am

shivmangal singh

MP, worshiped at Hanuman temple, VD Sharma

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा करते सांसद वीडी शर्मा

जबलपुर. भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा का शहर से गहरा नाता है। छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुडऩे के बाद 90 के दशक में वे संगठन मंत्री बनकर शहर आए। राइट टाउन स्थित छोटे से कार्यालय से एबीवीपी का बड़ा नेटवर्क तैयार किया। एबीवीपी में प्रदेश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री और दो बार राष्ट्रीय महामंत्री रहने के दौरान उन्होंने महाकोशल अंचल में संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षा के व्यवसायीकरण और संस्कृति के संरक्षण के लिए कई बड़े आंदोलन खड़े किए। पुलिस की लाठियों का शिकार बने। डेंटल कॉलेजों में प्रवेश की पात्रता परीक्षा डीमेट के विरुद्ध लम्बी लड़ाई लड़कर पचास फीसदी सीट पर मेरिट से प्रवेश का नियम बनवाने में अहम भूमिका निभाई। अंचल में एबीवीपी से बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ा। एबीवीपी से कई युवाओं को जोड़ा। उनमें से आज कई भाजपा व अनुषांगिक संगठनों में अहम पदों पर हैं।
577 दिन प्रदेश अध्यक्ष रहे सिंह : सांसद राकेश सिंह कुल 577 दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। लोकसभा चुनाव में राकेश सिंह कांग्रेस नेता रामेश्वर नीखरा और विवेक तन्खा जैसे दिग्गजों को पटखनी दे चुके हैं।

कृषि विवि में प्राध्यापक हैं शर्मा की पत्नी
वर्ष 2013 में भाजपा में एंट्री के बाद प्रचारक और प्रदेश महामंत्री रहने के दौरान भी शर्मा शहर में सक्रिय रहे। उनका विवाह पिछले वर्ष जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में डायरेक्टर रिसर्च पीके मिश्रा और रादुविवि में कार्यपरिषद सदस्य कांतिरावत मिश्रा की बेटी स्तुति के साथ हुआ। शर्मा की पत्नी स्तुति कृषि विवि में ही असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

शहर के दो दामाद भाजपा में अध्यक्ष
खजुराहो सांसद शर्मा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष होने के साथ ही शहर के दो दामादों के पास भाजपा नेतृत्व आ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शहर के दामाद हैं। पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी की बेटी मल्लिका के साथ उनका विवाह हुआ है। छात्र राजनीति के समय से राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी और नए प्रदेशाध्यक्ष संगठन से जुड़े रहे हैं।

नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन को मजबूत करेंगे : राकेश सिंह
जबलपुर. भारतीय जनता पार्टी में संगठन के चुनाव भी संगठन पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह बात सांसद राकेश सिंह ने कही। उन्होंने कहा भाजपा ही एक मात्र राजनैतिक दल है जहा आंतरिक लोकतंत्र है। सिंह ने कहा कि वीडी शर्मा के हाथों में प्रदेश भाजपा की कमान सौंपकर संगठन ने कुशल और सक्षम युवा और कर्मठ कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है और हम सभी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे और प्रदेश भाजपा संगठन को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, विधायक अजय विश्नोई, सुशील तिवारी, अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक हरेन्द्रजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो