-पनागर के मझगवां और बरेला के गौमुख गौर नदी की घटना
जबलपुर•Jul 04, 2020 / 12:22 am•
santosh singh
drowned in river
जबलपुर. जिले के पनागर और बरेला में दो हादसों में नहर में नौ वर्षीय बालक और गौमुख गौर नदी में डूबकर 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
पनागर पुलिस के अनुसार मझगवां कॉलोनी निवासी रोशन रजक ने बताया कि वह सुबह दस बजे मौसी के बेटे अन्नू (09) के साथ नहर के पास बकरी चराने गया था।
अन्नू को प्यास लगी, तो उसे घर जाने के लिए कहा। कुछ देर बाद वह भी घर लौटा। वहां अन्नू नहीं पहुंचा था। उसे दोपहर में तलाशते हुए नहर के पास पहुंचा, तो वहां अन्नू की चप्पल पड़ी थी। अन्नू का शव नहर में उतराता मिला। शोर सुनकर छोटे भाई करण ने शव को निकाला।
गौमुख गौर नदी में नहाते समय डूबकर मौत
बरेला थाने में उमरिया कुरारी गांव निवासी गगन दुबे ने सूचना दी कि उसका भांजा बिलगढ़ा निवासी तपन उपाध्याय (16) शुक्रवार को साथी पुष्पेंद्र उपाध्याय, अभिषेक पटेल के साथ गौमुख गौर नदी नहाने गया था। तपन अचानक गहरे पानी में चला गया। शोर सुनकर जब तक उसे निकाला गया, वह बेहोश हो चुका था। उसे गम्भीर हालत में निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।