scriptरंग लाई सजगता, कोई भी नहीं झुलसा पटाखों से | None of firecrackers burn | Patrika News
जबलपुर

रंग लाई सजगता, कोई भी नहीं झुलसा पटाखों से

अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स और परिजन ने सजाई रंगोली

जबलपुरOct 31, 2016 / 11:38 pm

Ajay Khare

illegal nursing home

illegal nursing home

जबलपुर। इस दीपावली में जागरुकता और सजगता रंग लाई है। पर्यावरण के लिहाज से खतरनाक चीनी पटाखों के बहिष्कार के साथ ही लोगों ने स्वदेशी पटाखे जलाने में सतर्कता बरती है। पटाखों से झुलसे लोगों के लिए सरकारी अस्पताल में मुस्तैद डॉक्टर-कर्मचारियों के सामने बर्न केस नहीं आए। 

दीपावली की रात मेडिकल अस्पताल की कैजुअल्टी में 67 मरीज पहुंचे। ज्यादातर लोग मामूली चोटिल थे। पटाखे से झुलसा कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा। रात 9 बजे डॉक्टर-नर्स और मौके पर मौजूद परिजन ने सजाई हुई रंगोली में दीप जलाकर खुशियां मनाई। इसी प्रकार गॉयनिक विभाग, बाल रोग विभाग, अस्थि रोग विभाग, सर्जरी विभाग, मेडिसीन विभाग सहित अन्य विभागों में दीपावली पूजन के साथ मरीजों का उपचार किया गया। विक्टोरिया हॉस्पिटल की कैजुअल्टी में दीपावली की रात सिर्फ 13 मरीज पहुंचे। इनमें भी कोई पटाखों के कारण नहीं झुलसा था। एल्गिन हॉस्पिटल में भी दीपावली पूजन और मरीजों को दवा-इंजेक्शन दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो