scriptofficer unconscious किसानों ने कही ऐसी बात, अधिकारी बेहोश होकर गिर गया, देखें जबलपुर बुलेटिन | officer unconscious after farmers talking- jabalpur hindi news | Patrika News
जबलपुर

officer unconscious किसानों ने कही ऐसी बात, अधिकारी बेहोश होकर गिर गया, देखें जबलपुर बुलेटिन

किसानों की भीड़ देखकर बेहोश हो गए मंडी अधिकारी,कृषि उपज मंडी में हम्माल, पल्लेदार, किसान और व्यापारियों की हड़ताल के दौरान घटना

जबलपुरNov 11, 2017 / 04:26 pm

Lalit kostha

officer unconscious

officer unconscious

जबलपुर/कटनी। कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को किसानों ने हड़ताल कर दी। कुछ ही देर में मंडी के व्यापारी, हम्माल और पल्लेदार भी हड़ताल पर उतर आए। अचानक स्थिति ऐसी बिगड़ी कि किसानों का गुस्सा शांत कराने के लिए मंडी के सभी अधिकारियों को मौके तक दौड़ लगाना पड़ा। मामला कटनी जिले की पहरुआ कृषि उपज मंडी का है। आक्रोशित किसानों से मंडी सचिव संतोष राय और मंडी प्रांगण प्रभारी सनत द्विवेदी सीधी बात कर रहे थे। इसी बीच प्रदर्शकारियों की भीड़ ने अधिकारियों को घेर लिया। अचानक भीड़ देखकर मंडी प्रभारी द्विवेदी वहीं गश खाकर गिर पड़े और बेहोशे हो गए। उन्हें गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रांगण प्रभारी के किसानों, व्यापारियों से बातचीत के दौरान जैसे ही बेहोश होने की सूचना फैली मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई किसान और व्यापारी मौके से चुपचाप चले गए। वहीं, कुछ व्यापारियों और किसानों ने तत्काल मंडी प्रभारी को प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया। उन्हें तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां, चिकित्सक उनका उपचार कर रहे है। घटना के बाद मंडी सचिव राय भी प्रभारी द्विवेदी को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। पहरुआ कृषि उपज मंंडी में शुक्रवार की सुबह बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने के लिए पहुंचे। काफी देर तक उपज रखे रहने के बाद जब उसकी कीमत नहीं मिली तो किसान का गुस्सा भड़क गया। वे नारे लगाने लगे। मंडी में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया।
——————————
क्रशर संचालक नहीं कर रहे हैं नियमों का पालन, जानकार बोले नहीं चेते तो यहां भी सांस लेना होगा मुश्किल
जबलपुर. ठंड बढऩे के साथ ही शहर की कई व्यस्त सड़कों पर धुंध छाने लगी है। एंट्री प्वॉइंट से लेकर प्रमुख मार्गों और चौराहों पर धूल और धुआं का गुबार भी छा रहा है। नियमों को धता बता रहे क्रशर ‘बमÓ की तरह बेतहाशा धूल उगल रहे हैं। इससे शहर के कई हिस्सों में धुंध छाने लगी है। कं डम वाहनों का धुआं शहर की आबोहवा में जहर घोल रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान कम होने के साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले कण हवा की नमी में मिलकर कोहरे को घना कर रहे हैं।
मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत पुणेकर के अनुसार तापमान कम होने के साथ ही नमी के साथ धूल के जरिए बैक्टीरिया और वायरस के लिए सांस के जरिए लोगों के श्वसन तंत्र में पहुंचना आसान हो जाता है। इसके कारण अस्थमा, एलर्जी, हृदय रोग, डायबटीज के मरीजों के लिए तकलीफ बढ़ जाती है। एेसे में जरा भी तकलीफ होने पर जांच कराने में देर नहीं करना चाहिए। धुंध ज्यादा होने पर एेसे इलाकों में निकलने से बचना चाहिए।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वैज्ञानिक डॉ. पीआर देव ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वाले सूक्ष्म कण हवा की नमी के साथ मिश्रित होकर कोहरा घना बना देते हैं। तापमान कम होने के साथ ही यह समस्या और बढ़ती जाएगी। लगातार पेड़ों की संख्या घटने औश्र वाहन, फै क्ट्री, क्रशर जनित डस्ट के कारण धुंध बढ़ रही है।
———————–
खपत से अधिक बिल की शिकायतों का पुख्ता हल नहीं, औपचारिक शिविरों में नहीं दिख रही दिलचस्पी, समाधान शिविरों में सन्नाटा
जबलपुर . शहर में एक तरफ बिजली बिल की गड़बड़ी को लेकर हाय-तौबा मची है। रोज धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं। बड़ी संख्या में परेशान लोग बिजली दफ्तर पहुंच रहे हैं। वहीं सिटी सर्किल के विभिन्न सम्भागों में लगे १६ शिविरों में शहर के तीन लाख उपभोक्ताओं में सिर्फ ४८४ शिकायतें पहुंचीं। अधिकतर शिविरों में कुर्सियां खाली थीं। लोगों का कहना है कि यह स्थिति खपत से अधिक बिल थमाए जाने की शिकायतों का पुख्ता हल नहीं मिल पाने की वजह से बनी है।
सिटी सर्किल के दक्षिण सम्भाग में सबसे अधिक पांच स्थानों मेडिकल, पुरवा, गढ़ा, बिलहरी, रामपुर आरईएस कार्यालय में लगे शिविरों में कुल १४६ शिकायतें पहुंची। जबकि इस सम्भाग में सबसे अधिक ७८ हजार उपभोक्ता हैं। दूसरे स्थान पर पश्चिम सम्भाग में ९८ लोग शिकायत लेकर पहुंचे। शिविर में कम शिकायतों पर अधीक्षण यंत्री आईके त्रिपाठी ने बताया कि सम्भागीय और वितरण केंद्रों में पहले से विशेष काउंटर खोले गए हैं। उपभोक्ता उनमें भी शिकायतें कर रहे हैं।
————————-
३० लाख रुपए नहीं चुकाने पर स्कूल कार्यालय में जड़ा ताला
जबलपुर . डायवर्सन शुल्क न चुकाने पर शुक्रवार को रांझी स्थित सेंट जोसफ स्कूल का कार्यालय शुक्रवार दोपहर सील कर दिया गया। स्कूल प्रबंधन को कुर्की वारंट जारी किया गया है। संस्था को ३० लाख ९५ हजार ८१३ रुपए डायवर्सन शुल्क चुकाना है। रांझी तहसीलदार संदीप तिवारी ने बताया कि लगातार नोटिस और चेतावनी देने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ये शुल्क नहीं चुका रहा था। इसके मद्देनजर ताला जडऩे की कार्रवाई की गई है। हालांकि, स्कूल में पढऩे वाले बच्चों की पढ़ाई पर किसी प्रकार का असर न पड़े, इसलिए स्कूल कैम्पस में कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन, प्रशासन ने चेताया है कि स्कूल प्रबंधन डायवर्सन शुल्क नहीं चुकाता है, तो एमपीएलआरसी की धारा १४६ के तहत पूरे संस्था परिसर को सील कर दिया जाएगा।
———————-
‘पत्रिकाÓ के अभियान में सहभागी बन लायंस क्लब फ्रे न्ड्स सीएटीएफ ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े
जबलपुर. ‘पत्रिकाÓ के हमदर्द अभियान में सहभागी बन लायंस क्लब फ्रे न्डस सीएटीएफ की टीम इन जरूरमंद लोगों की मदद के लिए आगे आई। गरम कपड़े पाकर उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। लायंस की टीम ने सभी को कम्बल, चादर और गरम कपड़े बांटे। शहर में एेसे कई और स्थल हैं जहां लोग ठिठुरने मजबूर हैं। आपका एक प्रयास उन्हें भी ठंड से बचा सकता है।
———————–
्रकालीमठ से निकली शोभायात्रा, कालीधाम भटौली का स्थापना दिवस, शिवशक्ति यज्ञ आज
जबलपुर. श्रीकालीधाम भटौली ग्वारीघाट में स्थापित माता महाकाली की प्रतिमा की स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर कालीमठ मदनमहल से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा कालीमठ आमनपुर से शुरू हुई। मां शक्ति ? का गुणगान करते हुए संतों के सानिध्य में कालीमठ मदनमहल से मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकली। संतों के सान्निध्य में निकली शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। शनिवार से कालीधाम कालीघाट भटौली में श्री शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर दोपहर में श्रीमद्देवी महापुराण पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के प्रवचन होंगे।
——————
चालीसवें पर निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन पर जुल्मों का बयान किया
जबलपुर. गलगला स्थित शिया मस्जिद इमानिया में इमाम हुसैन के चालीसवें पर मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस के बाद मस्जिद से मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में धार्मिक काव्य पाठ योने नोहे के जरिए इमाम हुसैन पर हुए जुल्मों का बयान किया गया। समशुल, काजिम, सुजाअत एवं मुमताज नकवी ने नोहे पढ़े। जुलूस फूटाताल चौक होते हुए गलगला स्थित शिया इमामबाड़े में समाप्त हुआ। बाबा जैदी ने नागरिकों व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो