scriptबरगी नहर के तेज बहाव में बहे दो किशोर, मच गया कोहराम | painful accident in mp | Patrika News
जबलपुर

बरगी नहर के तेज बहाव में बहे दो किशोर, मच गया कोहराम

सालीवाड़ा के पास का हादसा

जबलपुरMay 18, 2018 / 11:18 am

deepak deewan

painful accident in mp

painful accident in mp

जबलपुर. बरगी नगर में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। बरगी नगर के सालीवाड़ा के पास नहर में दो किशोर बह गए। नहाते समय बहे किशोरों में से एक को तो बचा लिया गया पर दूसरा किशोर तेज बहाव में बह गया। उसका शव दूसरे दिन मिल सका। इस हादसे के बाद मृतक किशोर के घर में मातम पसर गया है। किशोर के परिजन बेहद दुखी हैं।

बरगी नगर में सालीवाड़ा के पास हुए हादसे में नहर में बह गए किशोर का शव गुरुवार को पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया, बरगी निवासी यश रजक का शव बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यश बुधवार दोपहर में सालीवाड़ा स्थित बरगी नहर में नहाने आया था। यश के साथ उसका साथी समीर तिवारी भी था। दोस्त के साथ यश नहर में रहा था कि अचानक नहर में पानी का बहाव अधिक होने से दोनों बहने लगे। नहर में तेज धारा के साथ बहने लगे तो दोनों दोस्त अपनी जान बचाने के लिए चीखने के लिए लगे। किशोरों की चीख सुनकर नहर के इर्द-गिर्द रहनेवालों की नजर उस ओर गई तो दोनों को बहता देखकर वे हक्के-बक्के रह गए। नहर में पानी का बहाव काफी तेज था फिर भी कुछ लोगों ने किशोरों की जान बचाने के लिए हिम्मत जुटाई और उन्हें बचाने के लिए नहर में कूद पड़े।

आस-पास मौजूद लोगों ने नहर में कूदकर समीर को तो बचा लिया, पर उसके साथी को नहीं बचा सके। इस तरह १३ साल का यश रजक नहर के तेज बहाव में बह गया। बरगी पुलिस ने स्थानीय और होमगार्ड गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन उसे ढूंढा नहीं जा सका। बुधवार रात को रेसक्यू बंद कर दिया गया। गुरुवार को फिर उसे ढूंढने के लिए गोताखोर निकले तो घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर यश का शव मिला। वह बरगी स्कूल में कक्षा छठवीं में पढ़ता था।

Home / Jabalpur / बरगी नहर के तेज बहाव में बहे दो किशोर, मच गया कोहराम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो