script30 साल बाद एक ही राशि में होंगे शनि, बुध व सूर्यदेव, बनेगा त्रिग्रही योग | Saturn, Mercury and Suryadev will be in same zodiac sign | Patrika News
जबलपुर

30 साल बाद एक ही राशि में होंगे शनि, बुध व सूर्यदेव, बनेगा त्रिग्रही योग

सभी राशियों पर पड़ेगा असर, कुछ राशियों को सतर्क रहने की सलाह
 
 

जबलपुरFeb 03, 2024 / 08:47 pm

shyam bihari

rashi-graha

rashi-graha

जबलपुर। इस बार फरवरी का महीना ज्योतिष के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। इस महीने में मंगल, शुक्र व बुध ग्रह मकर राशि में युति बनाएंगे। वहीं 30 साल बाद कुंभ राशि में तीन ग्रहों शनि, बुध और सूर्य की अद्भुत युति बनने वाली है। ज्योतिष शास्त्र में इसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, शनिदेव अभी कुम्भ राशि में हैं। शनिदेव 11 फरवरी को कुंभ राशि में ही अस्त होंगे। इसके बाद सूर्य देव 13 फरवरी को और बुध देश 20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह से कुंभ राशि में शनि, सूर्य और बुध की युति से दुर्लभ त्रिग्रही योग निर्मित होगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों पर विपरीत प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिषाचार्यों ने इन राशियों को सावधान रहने की सलाह दी है।

मकर राशि में भी बनेगा योग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, फरवरी ग्रह गोचर को लेकर काफी महत्वपूर्ण है। इस महीने में 4 ग्रह बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध ग्रह एक फरवरी को मकर राशि में गोचर कर चुके हैं, वहीं मंगल, 5 फरवरी, और शुक्र 12 फरवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। मकर राशि में भी एक साथ मंगल, बुध और शुक्र त्रिग्रही योग बनाएंगे। ऐसे में भी कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। फरवरी में ही शनि ग्रह कुंभ राशि में अस्त होंगे और 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि और सूर्य का एक ही राशि में विराजमान होना कुछ राशियों के लिए कष्टकारी हो सकता है।

इन राशियों को रहना होगा सतर्क

ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला के अनुसार मिथुन राशि के लिए बुध ग्रह अष्टम भाव में विराजमान है और 8 फरवरी को बुध जैसे ही अस्त होंगे बनते हुए कार्यों में समस्याएं आएंगी। फरवरी में हो रहे ग्रह गोचरों के दौरान सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है। यह महीना धनु राशि के लिए उतार चढ़ाव भरा हो सकता है। इस दौरान काफी संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। यदि कार्य संबंधी कुछ योजनाएं बनाई हैं तो उसे पूरा करने में अभी विघ्न उत्पन्न हो सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होने वाला है, जिसमें धन खर्च करना पड़ सकते हैं।

ग्रह गोचर से कुंभ राशि को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने किसी न किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। कुंभ राशि में शनि अस्त होंगे और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे। व्यापार में बिना योजना के कार्य न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। मीन राशि को फरवरी में मानसिक तनाव रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कड़ी मेहनत के बाद ही आर्थिक लाभ मिलेगा। घर परिवार में मनमुटाव भी बढ़ने की संभावना है।

Hindi News/ Jabalpur / 30 साल बाद एक ही राशि में होंगे शनि, बुध व सूर्यदेव, बनेगा त्रिग्रही योग

ट्रेंडिंग वीडियो