scriptमां मक्रवाहिनी मंदिर में किया रुद्राभिषेक | shiv rudrabhishek in hindi | Patrika News
जबलपुर

मां मक्रवाहिनी मंदिर में किया रुद्राभिषेक

संस्कारधानी में श्रावण मास के नित दिन हो रहे अनुष्ठान

जबलपुरJul 30, 2019 / 06:17 pm

Sanjay Umrey

shiv rudrabhishek

shiv rudrabhishek

जबलपुर। सर्वार्थसिद्ध योग एवं प्रदोष व्रत के विशेष संयोग में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उपासना की गई। संस्कारधानी के शिव मंदिरों में सुबह ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक किया। इस विशेष योग से भक्तों ने शाम को मंदिरों में श्रृंगार दर्शन एवं महाआरती की पुण्य की कामना की।
पानदरीबा स्थित मक्रवाहिनी मंदिर में दूसरे सावन सोमवार के अवसर पर विशेष अनुष्ठान हुआ। सुबह से महिलाएं पूजन के लिए मंदिर में एकत्रित हुई। भगवान शिव का पूजन करते हुए परंपरानुसार रुद्राभिषेक किया।
भगवान शिव के मंदिरों तक भक्तों ने कांवड़ यात्रा कर शिवजी का जलाभिषेक किया। इस दिन प्रदोष व्रत करने वाले श्रद्धालुओं ने आस्था पूर्वक अनुष्ठान किया। गैबीनाथ महादेव मंदिर में समिति के पदाधिकारियों ने प्राचीन शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। भक्तों ने जलाभिषेक किया। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही अनुष्ठान हुआ। प्राचीन गुफा में जलाभिषेक शुरू हुआ तो भक्तों की लम्बी कतार लग गई। कांवडिय़ों ने जलाभिषेक किया। श्री शिव पार्वती मंदिर भरतीपुर, पशुपति नाथ मंदिर लम्हेटाघाट, बादशाह हलवाई मंदिर, अद्र्धनारीश्वर मंदिर देवताल, कांच मंदिर जिलहरीघाट में भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। ग्वारीघाट स्थित द्वादस ज्योतिर्लिंग के समक्ष लोगों ने उपासना की।
गैबीनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
गैबीनाथ मंदिर सेवा समिति के लोगों ने सोमवार को तिलवाराघाट से कांवड़ यात्रा निकालकर मंदिर में जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा सगड़ा, मेडिकल कॉलेज, पिसनहारी मढिय़ा, पुरवा होते हुए मंदिर पहुंची, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक अभिषेक किया गया। समिति के अभय शंकर प्यासी, मोहन तिवारी, हृदया पाठक, अजय अवस्थी, राममिलन दुबे, प्रदीप पटेल, तरुण अवस्थी, महेंद्र जैन, ऋ षि पाठक, संदीप दुबे, रघुवीर बर्मन, महेश बर्मन, मोहन अग्रवाल, शंभू नाथ, मत्थू पटेल एवं स्थानीय लोग कांवड़ यात्रा में शामिल हुए।
ज्योतिर्लिंग की परिक्रमा
विजय नगर स्थित कचनार सिटी शिव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक हुआ। लोगों ने 76 फुट ऊंची प्रतिमा के दर्शन किए और गुफा में द्वादस ज्योतिर्लिंग की परिक्रमा की। शाम 7 बजे महाआरती में काफी संख्या में भक्तों ने प्रार्थना की।
पार्थिव शिवलिंग का निर्माण
दुर्गा मंदिर जय प्रकाश नगर आधारताल में भक्तों ने सावन सोमवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन, अभिषेक किया। गृहस्थ संत मनमोहन मुदगल के सान्निध्य में रुद्राभिषेक कर भक्तों ने मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। सर्वार्थसिद्ध एवं प्रदोष व्रत के संयोग पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अनुष्ठान किया गया। अनुष्ठान में उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव सभी भक्तों को समान दृस्टि से देखते हैं। इस अवसर पर शम्भू दरबार के एसके सोनी, प्रकाश मुदगल, चंद्रशेखर शर्मा, दीपक सोनी, टीआर अग्रवाल, एडवोकेट विनीत उपाध्याय, एडवोकेट हरीश अग्निहोत्री, एडवोकेट प्रियंक चौबे, जीएस गर्ग, तीरथ यादव, कमल सेन, मदन श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा ने उपासना की। अपने प्रवचनो में बतलाया कि श्रावण का माह महादेव का सबसे प्रिय मास है इस मास में में भगवान भूतभावन भोलेनाथ के अभिषेक पूजन का विशेष महत्व है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो