scriptrahul gandhi से भी तेज बढ़ी इनकी फैन फॉलोइंग | social media: Fan following increase speedly this year | Patrika News
जबलपुर

rahul gandhi से भी तेज बढ़ी इनकी फैन फॉलोइंग

सालभर में फैन फॉलोइंग हुई कई गुना , राजनेताओं के फें्रड्स और फैन फालोइंग में हुआ इजाफा

जबलपुरNov 08, 2017 / 08:13 am

deepak deewan

rahul gandhi

rahul gandhi

जबलपुर. सोशल मीडिया में अब संस्कारधानी भी छा रही है। लाखों में फॉलोअर्स केवल सेलेब्रिटी के होते हैं, लेकिन जबलपुर भी अब इसकी रेस में शामिल हो रहा है। जी हां यहां के लोगों में भी लाखों की संख्या में फॉलोअर्स बढ़ाने का टशन देखा जा रहा है। फेसबुक पर जहां पांच हजार फ्रेंड्स की संख्या क्रॉस हो रही है, वहीं इंस्टाग्राम में भी फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। यह रिकॉर्ड २०१७ में देखने मिला है, जिसमें सिटी यूजर्स ने सोशल मीडिया में फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ाई है। फेसबुक और ट्विटर पर एक्टिवनेस बढ़ी है तो वहीं इंस्टाग्राम ने यूजर्स को सेलेब्रिटी जैसा फील दिया है। इसमें फॉलोअर्स की लाइन लग रही है।

सिटी पॉलीटिशियंस से लेकर आम इंसान तक सोशल मीडिया किंग बना हुआ है। फेसबुक पर कुछ इस तरह के पेजेस बने हुए हैं, जो कि हजारों लाइकिंग पा रहे हैं। ट्विटर पर पॉलीटिशियंस की धाक है और इंस्टाग्राम पर स्टूडेंट्स अपनी पैठ बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया के ट्रैक पर इस साल जबलपुर के राजनेताओं की स्पीड कुछ ज्यादा ही तेज रही।
सांसद की फेसबुक पर फैन फॉलोविंग अधिक

सांसद राकेश सिंह की फेसबुक पर फैन फॉलोविंग अधिक है। इस साल तक उनके पेज पर फॉलोअर्स की संख्या दो लाख ३७ हजार के पार हो चुकी है। इसके साथ ही वे ट्विटर पर एक्टिव हैं और हर दिन वे ट्वीट करते हैं।
फेसबुक पर २०१7 -४९९९ फ्रेंड्स
दो लाख ३७ हजार – फालोअर्स
ट्विटर- २०१६- ७००० तकरीबन, २०१7 -१२५०० तकरीबन, ४००० फॉलोअर्स

विवेक तन्खा, राज्यसभा सांसद– मात्र एक साल में ही इनकी फैन फॉलोविंग चार गुनी हो गई। लोगों ने इन्हें ट्विटर पर तेजी से फॉलो किया। फेसबुक पर पिछले साल तक तीन हजार के आसपास फ्रेंड्स थे, वहीं इस साल के अंत तक फेसबुक पर दोस्तों की संख्या बढ़ते-बढ़ते फॉलोअर्स भी अधिक हो गए।
२०१7 -४७०० फ्रेंड्स
२०१7 ४८००० तकरीबन
शरद जैन- राज्यमंत्री
फेसबुक पर फ्रेंड्स बनाने की अधिकतम सीमा खत्म होने से अब फॉलोविंग शुरू हो गई है।
२०१६ -३९००
२०१७- ५०००


महापौर स्वाति गोलबोले
हर इवेंट और सूचनाओं की जानकारी इस पेज पर रोजाना अपडेट होती है, ताकि लोगों को पल-पल जानकारी मिलती रहे।
६७०० फॉलोअर्स

कुछ यूनीक पेज एवं ग्रुप

मोज: मॉमीज ऑफ जबलपुर
२० हजार से अधिक सदस्य
माय वॉर्डरोब टेल्स- २८००
हमारा जबलपुर पेज- ६७ हजार फॉलोअर्स
मेरा जबलपुर पेज- ३६ हजार फॉलोअर्स
यातायात पुलिस जबलपुर प्रोफाइल
४८०० फ्रेंड्स

Home / Jabalpur / rahul gandhi से भी तेज बढ़ी इनकी फैन फॉलोइंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो