scriptसूरत से आए स्पेशल तिरंगे झंडे, 2 लाख बांटकर बनाया रिकॉर्ड | Special flags came from Surat, created record by distributing 2 lakhs | Patrika News
जबलपुर

सूरत से आए स्पेशल तिरंगे झंडे, 2 लाख बांटकर बनाया रिकॉर्ड

शहर के डाकघरों से लगातार किया गया वितरण, हेड पोस्ट ऑफिस से दस हजार झंडों का किया गया वितरण
 

जबलपुरAug 16, 2022 / 08:38 pm

shyam bihari

National flag : विदेश में सबसे पहले आस्ट्रेलिया में फहराया था तिरंगा

National flag : विदेश में सबसे पहले आस्ट्रेलिया में फहराया था तिरंगा

जबलपुर. आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न के चलते तिरंगा झंडों की मांग में भारी इजाफा हुआ है। जबलपुर रीजन के डाकघरों के माध्यम से 2 लाख से भी अधिक तिरंगे झंडों का रिकार्ड वितरण किया गया। ये झंडे गुजरात के सूरत जिले से स्पेशल बनवाए गए हैं। रक्षाबंधन पर्व के दौरान से ही डाकघरों में तिरंगा झंडा वितरण के लिए स्पेशल काउंटर लगाए गए। अवकाश के दिनों में भी झंडे वितरित किए गए। हालत यह हो गई कि मुख्य डाकघर में तिरंगा झंडों का स्टॉक खत्म हो गया है। मुख्यालय से अतिरिक्त मांग की गई।

कॉटन के झंडे की मांग

सूरत से विशेष तौर पर कॉटन के झंडे तैयार कराए गए हैं। प्रत्येक झंडे की लम्बाई 20 गुणा 30 इंच है। इनको 52 डाकघरों के माध्यम से वितरित किया जा रहा है। मुख्य डाकघर से करीब 11000 तिरंगा झंडे बांटे गए। प्रति झंडे की कीमत 25 रुपए रखी गई है। इसके लिए स्पेशल काउंटर बनाए गए हैं।

ऑनलाइन भी पहुंची मांग

यह पहली बार है जब बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन तिरंगा झंडों की मांग की है। 200 से अधिक लोगों ने डाक विभाग से ऑनलाइन तिरंगा झंडे भेजने की दरखास्त की। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले तक लोगों के पतों पर तिरंगा झंडा भिजवाए। तिरंगा झंडा मंगाने वालों में सर्वाधिक जनप्रतिनिधि और शासकीय संस्थान शामिल हैं।

 

-गुजरात से स्पेशल तिरंगा झंडे तैयार कराए गए हैं। रीजन में हमने 2 लाख से अधिक झंडों का रिकार्ड वितरण किया है। तिरंगा झंडों की सर्वाधिक मांग रही है जिसके चलते उपलब्ध स्टॉक भी खत्म हो गया।

-आरपीएस चौहान, डाक अधीक्षक

Home / Jabalpur / सूरत से आए स्पेशल तिरंगे झंडे, 2 लाख बांटकर बनाया रिकॉर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो